Haryana News: अलवर बाइपास पर बने रैंप पर रहेगी तीसरी आंख की नजर

On: March 21, 2026 7:38 PM
Follow Us:
Haryana News: अलवर बाइपास पर बने रैंप पर रहेगी तीसरी आंख की नजर

Haryana News: धारूहेड़ा: सोहना पलवल हाईवे पर (Alwar bypass ) अलवर बाइपास पर दोबारा से बनाए जा रहे रैंप के निर्माण कार्य को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। प्रशासन के निर्देश पर रैंप स्थल पर दिन और रात के समय पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है, ताकि निर्माण कार्य किसी भी बाधा के बिना सुचारु रूप से पूरा किया जा सके। इतना ही नहीं पास में बनी दो दुकानों पर लगे सीसीटीवी से अगर नजर रखी जाएगी।Haryana News

क्यों पडी जरूरत: बता दे भिवाड़ी की कंपनियों का गंदा पानी धारूहेड़ा में पहुंच रहा है। क्योंकि सितंबर 2024ब में बनाए गए रैंप को भिवाडी के लोगों ने चोरी छीपे तोड दिया था। पिछहाल एक सप्ताह से अथाह काला पानी या​नि बिना बारिश के जा रहा है। तेजी से आ रहे पानी को लेकर हरियाणा प्रशासन की ओर से तोडे गए रैंप का दोबारा बनाने की रास्ता अपनाया है।

BHIWADI KALA PANI

पुलिस की मौजूदगी में काम शुूरू: गुरुवार को पुलिस की मौजूदगी में रैंप की एक साइड का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि दूसरी साइड पर निर्माण कार्य तेजी से जारी है। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि कार्य के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था या कानून व्यवस्था से जुड़ी स्थिति उत्पन्न न हो।

मजबूरी में उठाया ये कदम: बताया जा रहा है कि भिवाड़ी की ओर से धारूहेड़ा में लगातार काला पानी आने की समस्या बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। करीब एक सप्ताह पहले रैंप को तोड़ दिया गया था, जिसके बाद काले पानी की समस्या और अधिक बढ़ गई थी। हालात को देखते हुए बुधवार को प्रशासन ने अहम निर्णय लेते हुए तोड़े गए रैंप को दोबारा बनाने का कार्य शुरू करवाया। रैंप निर्माण से पानी की निकासी और यातायात व्यवस्था दोनों को बेहतर बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

सासंद की मेहरबानी: राजस्थान की ओर से बार बार बारिश के पानी की आड में काला पानी छोडा जा रहा था। दो दिन पहले दिल्ली में बैठक में सांसद राव इंद्रजीत ने साफ कहा कि अगर बारिश का पानी है तो अब ये पानी कहां से आ रहा है। ​भिवाड़ी प्रशासन हरियाणा के लोगों का गुमराह कर रहा है। इसको लेकर कही बार बैठक हुई, एनजीटी ने फटकार लगाई तो भी राजस्थाान सरकार नहीं चेती। धडल्ले से कंपनियोंं से काला पानी छोडा रहा है।Haryana News

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जब तक रैंप की दोनों साइड का निर्माण कार्य पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता, तब तक मौके पर पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस को भी विशेष रूप से तैनात किया गया है, जो हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पर लगातार नजर रख रही है। ताकि निर्माण कार्य के चलते किसी प्रकार की दुर्घटना, जाम या अव्यवस्था की स्थिति न बने और आम लोगों को परेशानी न हो।Haryana News

दिन-रात पुलिस बल रहेगा तैनात: इस संबंध में थाना प्रभारी सेक्टर 6 राकेश कुंडू ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेशानुसार रैंप निर्माण स्थल पर दिन-रात पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने कहा कि भिवाड़ी रोड पर बनाए जा रहे इस रैंप के कार्य को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दोनों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस का प्रयास है कि निर्माण कार्य समय पर पूरा हो और क्षेत्र में शांति एवं व्यवस्था बनी रहे।Haryana News

 

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now