Haryana: हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है, दरअसल हरियाणा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के लिए अब ज्यादा सावधान हो जाने का वक्त है। हरियाणा में गाड़ियों के चालान करने की दिशा में अहम कदम उठाया है। अब सीधे डिजिटल निगरानी के जरिए बिना फिजिकल वेरिफेकशन के चालान होगा।
खबरों की माने तो ,हरियाणा पुलिस ने एक स्मार्ट डिजिटल एनफोर्समेंट सिस्टम लागू किया है, जिसके तहत इंटेगरेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम की टीम शहर भर में लगे सीसीटीवी कैमरों से गाड़ियों की निगरानी कर रही है। जैसे ही कोई गाड़ी कैमरे में आती है, सिस्टम रीयल-टाइम में वाहन की रजिस्ट्रेशन डिटेल्स के जरिए PUC और इंश्योरेंस का रिकॉर्ड खंगालता है। अगर कोई दस्तावेज एक्सपायर्ड या मिसिंग मिलता है, तो अपने आप ई-चालान जनरेट हो जाता है और सीधे वाहन मालिक को भेज दिया जाता है।

















