मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana Paperless Registry Update: हरियाणा पेपरलैस रजिस्ट्री को लेकर बड़ा बदलाव, अब ये कागजात नहीं है जरूरी

On: January 6, 2026 4:59 PM
Follow Us:
CM HARYANA NEWS

Haryana Paperless Registry Update: हरियाणा सरकार ने पेपरलेस रजिस्ट्री प्रक्रिया को और सरल व तेज बनाने के लिए एक बडा बदलाव किया है। सबसे अहम बात यह है एक तो इसको लेकर जबाव देय जरूरी कर दिया है तथा सात दिन में प्रकिया पूरी की जा सके। इतना ही टॅाकन सिस्टम को अब बंद किया जा रहा है। यानि बिना टॉकन लिए ही अब रजिस्ट्री प्रकिया होगी। क्योंकि पिछले दो माह इस समस्या के चलते काम रूक गया था इसी को लेकर ये निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें  fire at Shindhu Border: सिंघु बॉर्डर पर आग: दीपावली की रात ट्रॉली और तीन झोपड़ियां धू धू कर जली

 

जानिए क्यों पडी जरूरत: इस समस्या के समाधान के लिए सरकार ने NIC सहित तकनीकी टीमों के साथ मिलकर सॉफ्टवेयर सिस्टम में बदलाव किया है। अब रजिस्ट्री के लिए अलग से टोकन नंबर लेने की जरूरत नहीं होगी।

कर्मचारियों की जवाबदेही तय: नई व्यवस्था लागू होने के बाद कर्मचारियों की जवाबदेही भी तय कर दी गई है। फाइल रुकने का ठोस कारण बताना संबंधित अधिकारी को बताना होगा इतना ही नहीं आवेदन के 7 दिन के भीतर रिपोर्ट देनी होगी। हरियाणा सरकार का मानना है कि इससे कर्मचारियों की लापरवाही पर रोक लगेगी और रजिस्ट्री कार्य समय पर पूरा होगा। साफ जाहिर है सरकार के इस फैसले से पेपरलेस रजिस्ट्री प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, तेज और आम जनता के लिए सुविधाजनक हो जाएगी।

यह भी पढ़ें  Hisar News : बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित, गांव में तनाव

फाइल नंबर ही बनेगा टोकन नंबर: नई व्यवस्था के तहत, आवेदन के समय जो यूनिक फाइल नंबर आवेदक को मिलेगा, वही अब टोकन नंबर के रूप में मान्य होगा। यानी फोटो, बायोमेट्रिक और अन्य औपचारिकताओं के लिए अलग से टोकन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

राजस्व विभाग ने पेपरलेस रजिस्ट्री को गति देने के लिए सॉफ्टवेयर को अपडेट कर दिया है। नए सिस्टम के लागू होने से अब रजिस्ट्री प्रक्रिया तय समय के भीतर पूरी की जा सकेगी। इससे पहले यह प्रक्रिया कई बार हफ्तों तक लटक जाती थी, लेकिन अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें  रेवाड़ी में चली जेसीबी, DTP ने ढहाई अवेध कालोनी

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now