Haryana News: हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने मंगलवार को अपने दो दिवसीय रेवाड़ी दौरे के दूसरे दिन जिला मुख्यालय स्थित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र की अव्यवस्थित और असुरक्षित स्थिति को देखकर उन्होंने फटकार लगाई। कहा कि दो साल पहले यही हालत थी आज तक कोई सुधार क्यों नहीं हुआ।
वन स्टॉप सेंटर को स्थानातरण् के आदेश’ चेयरपर्सन ने कहा कि पीड़ित महिलाओं की सहायता के लिए बनाए गए इस केंद्र की मौजूदा व्यवस्था अपने उद्देश्य को पूरा नहीं कर पा रही है।निरीक्षण के समय मौके पर रेवाड़ी के एसडीएम सुरेश कुमार भी मौजूद रहे। रेनू भाटिया ने उन्हें निर्देश दिए कि वन स्टॉप सेंटर को तत्काल प्रभाव से किसी अन्य उपयुक्त और सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि यहां आने वाली महिलाओं को सम्मानजनक और सुरक्षित माहौल मिल सके।Haryana News
महिला पुलिसकर्मी की तैनाती क्यों नहीं: उन्होंने कहा कि वन स्टॉप सेंटर का वातावरण ऐसा होना चाहिए, जहां पीड़ित महिलाएं बिना डर और संकोच के अपनी समस्या साझा कर सकें, लेकिन वर्तमान स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है।
निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि वन स्टॉप सेंटर पर किसी भी महिला पुलिसकर्मी की तैनाती नहीं की गई है। चेयरपर्सन ने इसे सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही मानते हुए पुलिस प्रशासन को कड़े निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा और काउंसलिंग के लिए महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी अनिवार्य है और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि जल्द से जल्द महिला पुलिसकर्मी की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
आदेश हुए हवाई: रेनू भाटिया ने बताया कि लगभग ढाई साल पहले भी उन्होंने इस वन स्टॉप सेंटर को मौजूदा स्थान से स्थानांतरित करने के निर्देश दिए थे। उस समय जिला प्रशासन ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया था, लेकिन इतने लंबे समय बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की मदद और संरक्षण के लिए बनाए गएं
इस केंद्र की बदहाल स्थिति देखकर उन्हें गहरा दुख हुआ है। चेयरपर्सन ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द सुधार नहीं किया गया तो महिला आयोग इस मामले में सख्त रुख अपनाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन को चेताया कि महिलाओं से जुड़े मामलों में लापरवाही किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है और भविष्य में इसकी नियमित समीक्षा की जाएगी।

















