Haryana News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी मे राजकीय अस्पताल बनाने को लेकर चल रहा धुंध अब समाप्त होने वाला है। यह अस्तपाल न तो रामगढ भगवान व नहीं दूसरे जगह बनाया जाएगा। बल्कि यह रेवाड़ी शहर के साथ लगते सेक्टर में ही बनाया जाएगा।Haryana News
रामगढ भगवानपुर मे धरना जारी: इधर 200 बेड के अस्पताल को लेकर रामगढ में धरना प्रर्दशन जारी है। बार बार प्रशासन को ग्रामीण चेतावनी दे रहे है। इसी के लेकर सरकार एक बडा फैसला लिया है। बता दे कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से सेक्टर 18 में बनाए साइट प्लान में राजकीय अस्पताल के लिए 5.80 एकड़ जमीन चिह्नित की गई।Haryana News
सेक्टर में वर्तमान में राजकीय उच्च विद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय संचालित हैं। इसके अलावा पेयजल प्रबंधन के लिए बूस्टिंग स्टेशन भी है।Haryana News
क्यों कि यहां वर्तमान में यहां स्कूल, कालेज के साथ बूस्टिंग स्टेशन बनने के बाद सीवरेज लाइन भी हैं। चारों तरफ से सड़क मार्ग की पहुंच होने ये जगह सबसे बेस्ट मानी जा रही है।
क्योंकि सेक्टर 18 में 24 घंटे आवागमन के लिए सड़क मार्ग बने हुए हैं। सभी सड़कें पक्की होने के साथ बावल, रेवाड़ी व समीपवर्ती गांवों से पहुचन आसान है। यहां नागरिक अस्पताल बनता है तो शहर साथ गांवों के लोगों के लिए उपयुक्त जगह होगी।
सीएम को भेजा लेटर: रेजांग ला पार्क विकास समिति के मुख्य संरक्षक परमात्मा शरण यादव ने सरकार से यहां 200 बिस्तर के अस्पताल बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि एचएसवीपी द्वारा सेक्टर के साइट प्लान में राजकीय अस्पताल के लिए जमीन चिह्नित है।
उन्होंने CM नायब सिंह सैनी, गुरुग्राम लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, प्रदेश की स्वास्थ्यमंत्री आरती सिंह राव, सरकार के मुख्य सचिव, उपायुक्त अभिषेक मीणा के साथ HSVP के कार्यकारी अधिकारी को पत्र लिखकर यहां 200 बिस्तरों के अस्पताल का निर्माण कराने की मांग की है।Haryana News

















