मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana news: रेव़ाड़ी के इस गांवो की बल्ले बल्ले, इन 97 गांवो को बनेगें पंचायत भवन

On: May 6, 2025 3:02 PM
Follow Us:

Haryana news:  हरियाणा के जिला रेवाड़ी की 97 ग्राम पंचायतों के लिए बडी खुशी की खबर है। जल्द ही जिले 75 पंचायतों को अपना अब खुद का भवन मिलने वाला है । बता दे वर्षों से पंचायत भवन की कमी का सामना कर रही इन पंचायतों की मांग को विकास एवं पंचायत विभाग प्रस्ताव तैयार कर विकास एवं पंचायत विभाग को भेज दिया है।

एनुअल एक्शन प्लान के अंतर्गत भेजे गए इस प्रस्ताव में उन पंचायतों को शामिल किया गया है, जहां या तो पंचायत भवन है ही नहीं, या फिर उनकी स्थिति इतनी जर्जर है कि वे उपयोग लायक नहीं बचे हैं। ग्राम पंचायत भवन न होने से इन ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक कार्यों में अव्यवस्था बनी रहती है। Haryana news

यह भी पढ़ें  Haryana बोर्ड के 9वीं कक्षा के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव, अब इतने विषय हुए जरूरी

होती है परेशानी: के रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के लिए कोई स्थायी स्थान नहीं है, जिससे दस्तावेजों की हानि या गलत इस्तेमाल की आशंका बनी रहती है। सरपंच और ग्राम सचिव के पास बैठने की निश्चित जगह नहीं होने के कारण ग्रामीणों को उनसे मिलने के लिए भटकना पड़ता है। ग्राम सभा जैसी अहम बैठकों का आयोजन भी खुले मैदान या किसी अस्थायी स्थान पर करना पड़ता है, जिससे कई बार बैठकों को स्थगित करना पड़ता है।

बता दे यहां पर बिजली, जनस्वास्थ्य या अन्य विभागीय अधिकारियों को भी ग्रामीण क्षेत्रों में बैठक के लिए समुचित स्थान नहीं मिल पाता है। इसी को लेकर अब विभाग द्वारा इन 97 ग्राम पंचायतों का विस्तृत सर्वे कराया जाएगा। इस सर्वे के तहत यह तय किया जाएगा कि किन पंचायतों को भवन की तत्काल आवश्यकता है और क्या उनके पास आवश्यक भूमि उपलब्ध है या नहीं।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा सरकार ने अफसरों की लापरवाही पर कसा शिकंजा, 5 विभागों में भारी शिकायतें आईं सामने

25 लाख आएगी कीमत: बता दे प्रत्येक पंचायत भवन के निर्माण पर लगभग 25 लाख रुपए की लागत आएगी और इसके लिए लगभग आधा एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी। यदि जमीन उपलब्ध पाई जाती है और मंत्रालय से मंजूरी मिलती है, तो निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now