मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: 8.68 करोड़ से इस जिले में बनेगा पहला आधुनिक चिल्ड्रन पार्क

On: February 8, 2026 8:38 PM
Follow Us:
8.68 करोड़ से इस जिले में बनेगा पहला आधुनिक चिल्ड्रन पार्क

Haryana News: हरियाणा के पलवल शहर के बच्चों के लिए एक बड़ी और सुखद खबर सामने आई है। शहर में जिले का पहला विशेष चिल्ड्रन पार्क बनने जा रहा है, जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग, हरियाणा ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए नगर परिषद पलवल को कुल 8 करोड़ 68 लाख 48 हजार रुपये की राशि मंजूर की है। लंबे समय से शहर में बच्चों के लिए आधुनिक और सुरक्षित मनोरंजन स्थल की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।

इतने करोड का बजट मंजूर: यह परियोजना दिव्य नगर योजना के तहत शुरू की जा रही है। विभाग की ओर से इसके लिए 5 करोड़ 64 लाख 50 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है, जबकि शेष लगभग 35 प्रतिशत राशि नगर परिषद पलवल अपने संसाधनों से वहन करेगी। इसके निर्माण के बाद यह पार्क न केवल पलवल शहर बल्कि पूरे जिले का पहला विशेष चिल्ड्रन पार्क होगा, जो बच्चों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।Haryana News

यह भी पढ़ें  हीरो चौक पर हुआ बडा हादसा, ट्राले ने मारी कार व खोखे को टक्कर, लगा जाम

आधुनिक खेल उपकरण लगेगे’ नगर परिषद पलवल के चेयरमैन डॉ. यशपाल सिंह ने बताया कि इस पार्क में बच्चों के लिए आधुनिक खेल उपकरण, सुरक्षित खेल क्षेत्र और स्वच्छ व बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। पार्क को इस तरह डिजाइन किया जाएगा कि छोटे बच्चों से लेकर बड़े बच्चों तक सभी आयु वर्ग के बच्चे यहां सुरक्षित रूप से खेल सकें।

उन्होंने कहा कि पार्क के निर्माण के बाद पलवल के बच्चों को छुट्टियों या अवकाश के दिनों में फरीदाबाद या गुरुग्राम जैसे शहरों में स्थित बड़े पार्कों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि उसी स्तर की सुविधाएं अब उन्हें अपने शहर में ही मिलेंगी।

यह भी पढ़ें  Haryana News: बिजली चोरो पर शिकंजा: ताबडतोड कार्यवाही के चलते 7 करोड ठोका जुर्माना, जानिए जिलावाईस केस

समग्र विकास की दिशा में बडा कदम: चेयरमैन डॉ. यशपाल सिंह ने कहा कि यह परियोजना पलवल शहर के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पार्क केवल मनोरंजन का साधन नहीं बनेगा, बल्कि बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्क का निर्माण कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा और सभी सरकारी नियमों, तकनीकी मानकों तथा गुणवत्ता नियंत्रण का सख्ती से पालन किया जाएगा।

नगर परिषद प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्क का निर्माण केवल स्वीकृत और अधिकृत भूमि पर ही किया जाएगा तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर परिषद की ओर से इस परियोजना को स्वीकृति देने के लिए हरियाणा सरकार और शहरी स्थानीय निकाय विभाग का आभार जताया गया है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now