मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: नारनौल में शहीद जगमाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण, राव इंद्रजीत ने क्यों साधा पूर्व विधायक अभय पर निशाना

On: January 30, 2026 5:27 PM
Follow Us:
हरियाणा के नारनौल में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गांव मंडलाना में शहीद जगमाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।

Haryana News: हरियाणा के नारनौल में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गांव मंडलाना में शहीद जगमाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और आने वाली पीढ़ियों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। Haryana News

उन्होंने शहीद जगमाल सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने बहुत कम उम्र में देश सेवा करते हुए श्रीलंका में शांति सेना के तहत वर्ष 1989 में अपने प्राणों की आहुति दी थी। आज भी उनका बलिदान लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।

यह भी पढ़ें  Cyber crime Haryana: LIC कर्मचारी से 19 लाख की ठगी, मोटा मुनाफा का लालच पडा महंगा
 Haryana News: नारनौल में शहीद जगमाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण, राव इंद्रजीत ने क्यों साधा पूर्व विधायक अभय पर निशाना
Haryana News: नारनौल में शहीद जगमाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण, राव इंद्रजीत ने क्यों साधा पूर्व विधायक अभय पर निशाना

सभा को संबोधित करते हुए राव इंद्रजीत सिंह ने विकास परियोजनाओं में किसानों के हितों का जिक्र करते हुए इशारों ही इशारों में नांगल चौधरी क्षेत्र में प्रस्तावित मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब के लिए जमीन अधिग्रहण के मामले पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी के गांव माजरा में एम्स निर्माण के लिए ग्रामीणों ने सरकार को जमीन दी थी।

एक समय परियोजना में अड़चन आई, लेकिन उन्होंने वहां के लोगों को न केवल उचित मुआवजा दिलवाया, बल्कि एससीओ के माध्यम से रोजगार के स्थायी साधन भी सुनिश्चित कराए, जिससे उनके पोतों तक को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि अन्य स्थानों पर जमीन देने वाले किसानों को ऐसा लाभ मिला या नहीं, यह वे नहीं जानते, लेकिन माजरा के लोगों को रोजगार का ठोस साधन मिला।राव इंद्रजीत ने पूर्व विधायक अभय पर निशाना साधते हुए ये कहा था।

यह भी पढ़ें  CM Bhagwant Mann ने शुरू किया पंजाब में Historic Anti-Drug Movement, जानें कैसे बनेगा राज्य स्वस्थ और प्रगतिशील
 Haryana News: नारनौल में शहीद जगमाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण, राव इंद्रजीत ने क्यों साधा पूर्व विधायक अभय पर निशाना
Haryana News: नारनौल में शहीद जगमाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण, राव इंद्रजीत ने क्यों साधा पूर्व विधायक अभय पर निशाना

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शहीद जगमाल सिंह के शहीद होने की तिथि पर ही उनके बेटों द्वारा प्रतिमा स्थापित कराना एक सराहनीय कार्य है। यह प्रतिमा न केवल मंडलाना गांव, बल्कि यहां से गुजरने वाले प्रत्येक व्यक्ति को उनके बलिदान की याद दिलाती रहेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास शहीदों के सम्मान को जीवित रखते हैं और समाज में देशभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह ने दक्षिणी हरियाणा के विकास के लिए हमेशा सरकार से टकराकर काम कराया है। उन्होंने एम्स परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि एक समय तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने घोषणा को गलत बताया था, इसके बावजूद राव इंद्रजीत सिंह ने प्रयास जारी रखे और एम्स निर्माण का रास्ता साफ कराया।

यह भी पढ़ें  Accident at NH 71: केंटर चालक ने हाईवे पर पैदल जा रही महिलाओ का मारी टक्कर, बाद केंटर भी पलटा, चालक व महिला की मौत

इस अवसर पर नारनौल नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, मार्केट कमेटी के चेयरमैन बाबूलाल पटिकरा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, मनीष मित्तल, राजेंद्र भुंगारका, विकास यादव बड़कोदा, महेश यादव, मनोज सेकवाल, छोटेलाल चेयरमैन, सुशील चौटाला और रोहताश सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now