मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: हरियाणा में ED की बड़ी कार्रवाई, जॉनी त्यागी बिल्डर के ठिकानों पर छापेमारी

On: January 30, 2026 8:13 PM
Follow Us:

Haryana News:  हरियाणा के सोनीपत जिले में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शहर के चर्चित बिल्डर जॉनी त्यागी के आवास सहित अन्य ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। ED की टीम सुबह सेक्टर-14 स्थित जॉनी त्यागी के मकान पर पहुंची, जहां कई घंटे बीत जाने के बावजूद तलाशी अभियान लगातार जारी रहा। कार्रवाई के चलते आसपास के क्षेत्र में भी हलचल बनी रही।Haryana News

विभिन्न कमरों में रखे रिकॉर्ड को खंगाला: सूत्रों के अनुसार ED  की टीम मकान के अंदर मौजूद दस्तावेजों, फाइलों, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण कागजात की गहन जांच कर रही है। टीम द्वारा अलमारियों, लॉकर और विभिन्न कमरों में रखे रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। जांच के दौरान टीम ने कई दस्तावेज अपने कब्जे में लिए जाने की भी संभावना जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।Haryana News

यह भी पढ़ें  Breaking News: जैन धर्म में रक्षाबंधन का क्या है महत्त्व: प्रदुमैन जैन

CRPF के जवान भी मौके पर तैनात: छापेमारी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ED की टीम के साथ सीआरपीएफ के जवान भी मौके पर तैनात हैं, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो। कार्रवाई के दौरान मकान का मुख्य गेट बंद रखा गया है और ईडी की गाड़ियां परिसर के भीतर ही खड़ी हैं। किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई है, जिससे पूरी कार्रवाई गोपनीय तरीके से की जा सके।

यह भी पढ़ें  तीसरी लड़की होने पर दिल्ली पुलिसकर्मी ने पत्नी को पिला दिया जहर: मासूम को किसी महिला को दे दिया गोद, पति समेत 3 लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज

SONIPAT के गावं का है रहने वाला:जानकारी के मुताबिक जॉनी त्यागी मूल रूप से सोनीपत के गांव राई का रहने वाला है और इलाके में एक प्रमुख बिल्डर के रूप में उसकी पहचान है। बताया जा रहा है कि वह रियल एस्टेट के साथ-साथ होटल व्यवसाय से भी जुड़ा हुआ है। ईडी की टीम उसके आवास के अलावा अन्य स्थानों पर भी एक साथ कार्रवाई कर रही है, जिससे मामला और भी गंभीर माना जा रहा है।

कोई बयान जारी नहीं: फिलहाल ईडी की इस कार्रवाई के पीछे के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। एजेंसी की ओर से अब तक इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया गया है। सूत्रों का कहना है कि जांच के दौरान ईडी अधिकारी जॉनी त्यागी और उसके परिजनों से पूछताछ भी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि यह छापेमारी देर शाम तक चल सकती है और जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

यह भी पढ़ें  Haryana: BJP प्रवक्ता वंदना पोपली को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now