Haryana News: करोडों रूपए की जमीन की फर्जी तरीके से कर दिया ट्रांसफर, किसान ने CM Window पर दी शिकायत

On: March 21, 2026 10:40 PM
Follow Us:

नपा कर्मियों के गलत तरीके से भूमि अधिकृत करने का आरोप, बिना कागजात कैसे बनाई प्रोपटी आइडी
धारूहेड़ा: हरिनगर स्थित विवादित कृषि भूमि को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। करोडो रूपए कीमत की करीब 9 एकड भूमि को गलत तरीके से बिना किसी दस्तावेज के किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर अधिकृत कर प्रोप्टी आईडी बना दी गई। मामलें की जांच करवाने व भूमि अधिकृत करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर किसान ने सीएम विंडों पर शिकायत भेजी है।Haryana News

नपा कर्मियों के गलत तरीके से भूमि अधिकृत करने का आरोप, बिना कागजात कैसे बनाई प्रोपटी आइडी
नपा कर्मियों के गलत तरीके से भूमि अधिकृत करने का आरोप, बिना कागजात कैसे बनाई प्रोपटी आइडी

सीएम विंडो पर दी शिकायत में हरिनगर के रहने वाले किसान लाल सिंह पुत्र स्वर्गीय शंकर लाल ने आरोप लगाया है कि नगरपालिका अधिकारियों ने आर्थिक लाभ के लिए उनकी कृषि भूमि को गलत तरीके से किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर अधिकृत कर दिया है। उनकी 9 एकड जमीन को गलत रूप से प्रोापटी आईडी के नाम पर दर्ज किया गया है।

न रजिस्ट्री न ही इतकाल, फिर भी 9 एकड की बना दी प्रोप्टी आइडी, सीएम के पास पहुंचा मामला
न रजिस्ट्री न ही इतकाल, फिर भी 9 एकड की बना दी प्रोप्टी आइडी, सीएम के पास पहुंचा मामला

 

शिकायतकर्ता ने कहा कि यह भूमि पहले से ही विवादित है और इससे संबंधित मामला वर्तमान में वित्तीय आयुक्त हरियाणा, चंडीगढ़ के समक्ष विचाराधीन है। इन मामलों की अगली सुनवाई 4 फरवरी 2026 को निर्धारित की गई है। इसके बावजूद नगर पालिका अधिकारियों द्वारा उक्त भूमि को अधिकृत कर गलत नाम पर दर्ज किया जाना सीधी-सीधी भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है।Haryana News

जिन लोगो के नाम जमीन की आईडी बनाई गई उनके पास न तो काई इंतकाल व न ही कोई रजिस्ट्री है
जिन लोगो के नाम जमीन की आईडी बनाई गई उनके पास न तो काई इंतकाल व न ही कोई रजिस्ट्री है

 

शिकायत में यह भी कहा गया है कि आवेदक का परिवार पिछले 68 वर्षों से इस भूमि पर खेती कर रहा है। जिन लोगो के नाम जमीन की आईडी बनाई गई उनके पास न तो काई इंतकाल व न ही कोई रजिस्ट्री है। इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर पर बिना जांच के भूमि को नपा की ओर से अधिकृत कर दिया गया। आवेदन ने मामले की पूरी जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।Haryana News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now