Haryana News: धारूहेड़ा: हिसार में आयोजित तीन दिवसीय कृषि दर्शन प्रदर्शनी के अंतर्गत अन्नदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में हरियाणा सरकार के कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
समारोह के दौरान अरावली किसान क्लब रेवाड़ी के प्रधान, राष्ट्रपति व किसान रत्न अवार्डी यशपाल खोला को प्राकृतिक कृषि में उत्कृष्ट कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अतिथियों ने प्राकृतिक खेती को भविष्य की आवश्यकता बताते हुए किसानों से रासायनिक निर्भरता कम करने और टिकाऊ खेती अपनाने का आह्वान किया।
प्रदर्शनी में आधुनिक कृषि उपकरण, ट्रैक्टर, ड्रोन तकनीक, एफपीओ, कस्टम हायरिंग सेंटर सहित विभिन्न स्टॉल लगाए गए, जहां किसानों को कृषि के आधुनिकीकरण और नई तकनीकों के उपयोग की जानकारी दी गई।

















