Haryana News: उद्योग और पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि उनकी इच्छा है कि हरियाणा विशेषकर रेवाड़ी में आईएमटी बने, जल्द इसको लेकर एमडी दौरा करेंगे। उसके बाद एक माह के लिए पोर्टल खोला जाएगा। किसानों की जमीन अपलोड होगी, काम शुरू कर दिया जाएगा।Haryana News
उद्योग और पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह वीरवार को रेवाड़ी बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे। राव नरबीर ने कहा कि रेवाड़ी मेरा अपना जिला है, आज इन्होंने करीब 9 साल बाद बुलाया है। यहां कार्यक्रम में आने को लेकर बडी खुशी है।
इससे पहले 2017 में आए थे रेवाड़ी‘ राव नरबीर सिंह 12 फरवरी को रेवाड़ी बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे थे। इससे पहले राव नरबीर सिंह मंत्री के रूप में जनवरी 2017 में बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। कहा 9 साल बाद रेवाडी में हुए उनकी स्वागत ने पुरानी यादे ताजा कर दी है।Haryana News
कर्मचारियों के साथ बातचीत जारी: राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर जब कर्मचारियों की नाराजगी पर पूछा गया तो राव नरबीर ने कहा कि ऐसा कोई इश्यू नहीं है। समय समय पर सरकार कर्मचारियों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान करती रही है और आगे भी करती रहेगी। जहां तक हड़ताल का सवाल है तो प्रजातंत्र में हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार है।
कार्यक्रम में ये रहे शामिल: रेवाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश जी.एस. वधवा, एसीजेएम जोगेंद्री, बार एसोसिएशन के प्रधान विश्वामित्र यादव के अलावा अधिवक्ता अमरजीत यादव, सचिव ब्रह्म यादव, हरिंद्र यादव, जिला पार्षद धर्मेंद्र खटाना, महेश फौजी, भवनीश यादव, पार्षद रोहन इत्यादि मौजूद रहे।
पार्टी को लेकर क्या कहा: रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में अपनी भूमिका को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में राव नरबीर ने कहा कि पार्टी ने प्रभारी और सहप्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। उसे पार्टी की ओर से जो जिम्मेदारी सौंपेगी, उसे निभाऊंगा। संगठन के बात मानना ही हमारा ध्येय है।

















