मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: बिजली निगम ने रेवाड़ी के इस स्कूल को भेजा 1.11 करोड़ का बिल

On: January 8, 2026 7:11 PM
Follow Us:
bijli bill

Haryana News: जिला रेवाडी के कोसली क्षेत्र के गांव सहादत्तनगर स्थित राजकीय हाई स्कूल को बिजली निगम की ओर से एक करोड़ 11 लाख 47 हजार 505 रुपये 57 पैसे का बिजली बिल भेजे जाने का मामला सामने आया है। इतना भारी भरकम बिल मिलने के बाद स्कूल प्रशासन हैरान और परेशान है।Haryana News

 

हेड मास्टर अशोक कुमार ने बताया कि दिसंबर 2025 में स्कूल का बिजली बिल लगभग 50 हजार रुपये का आया था, जिसे समय पर जमा भी कर दिया गया था। इसके बाद अचानक इतना अधिक राशि का बिल भेजा जाना समझ से परे है। उन्होंने बताया कि स्कूल में न तो कोई बड़ा विद्युत उपकरण लगाया गया है और न ही बिजली खपत में ऐसा कोई असामान्य बदलाव हुआ है, जिससे करोड़ों रुपये का बिल आ सके।Haryana News

यह भी पढ़ें  बिजली खंभे के अभाव में लटक रही केबले, शिकायत के बावजूद समाधान नहीं

हेड मास्टर ने बिजली निगम से मांग की है कि मामले की तुरंत जांच कराई जाए और सही बिजली खपत के आधार पर संशोधित बिल जारी किया जाए, ताकि स्कूल को इस संकट से राहत मिल सके। जब नाहड़ उपमंडल के विद्युत निगम अधिकारी रोहित कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि स्कूल में लगे मीटर को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। इसमें बिल में कोई गलती पाई गई तो उसे ठीक किया जाएगा।Haryana News

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now