Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी गुट) के किसानों ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रधान समय सिंह ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने 23 मार्च तक इस डील को रद्द नहीं किया, तो 2020 की तर्ज पर एक बड़ा किसान आंदोलन शुरू किया जाएगा।Haryana News
रद्द करने की मांग: किसानों ने विरोध जताते हुए इस समझौते को भारतीय कृषि के लिए हानिकारक बताते हुए इसे रद्द करने की मांग की। उनका आरोप है कि यह डील भारतीय किसानों को बर्बाद कर देगी। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने सड़कों पर उतरकर नारेबाजी की। उन्होंने शहर के अग्रसेन चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला भी फूंका।

दी चेतावनी: किसान नेता समय सिंह ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने 23 मार्च तक इस डील को रद्द नहीं किया, तो 2020 की तर्ज पर एक बड़ा किसान आंदोलन शुरू किया जाएगा।किसान नेताओं ने भाजपा और विपक्षी दलों के नेताओं से भी अपील की कि वे इस मुद्दे पर किसानों के साथ मिलकर सरकार पर दबाव बनाएं।
उन्होंने आरोप लगाया कि यह डील विदेशी दबाव में ली गई है और इसमें किसानों की राय नहीं ली गई, जिससे देश की खाद्य सुरक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को खतरा हो सकता है। अमेरिकी कृषि उत्पादों पर टैरिफ कम या शून्य होने से सस्ते आयात के कारण देसी फसलों, डेयरी और पोल्ट्री का बाजार प्रभावित होगा। इससे किसानों की आजीविका खतरे में पड़ जाएगी।

















