Haryana News: मुख्यमंत्री सैनी ने किया बड़ा फैसला, गुरु तेग बहादुर जी के नाम से होगी गवर्नमेंट पॉलिटेक्निकल की नई पहचान

On: March 21, 2026 10:39 PM
Follow Us:
Haryana News: मुख्यमंत्री सैनी ने किया बड़ा फैसला, गुरु तेग बहादुर जी के नाम से होगी गवर्नमेंट पॉलिटेक्निकल की नई पहचान

Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिंजौर में आयोजित श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस की शहीदी यात्रा में भाग लिया। यह नगर कीर्तन यात्रा 11 नवंबर को पंचकूला जिले से शुरू होकर कई स्थानों से होते हुए 24 नवंबर को कुरुक्षेत्र में समापन करेगी। मुख्यमंत्री ने इस पवित्र आयोजन में हिस्सा लेने पर खुशी जताई और कहा कि यह यात्रा गुरु तेग बहादुर जी के त्याग, तप और धर्म की रक्षा के लिए उनकी शहादत को जनता तक पहुंचाने का हरियाणा सरकार का महत्वपूर्ण प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी ने मानवता की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उनका जीवन और बलिदान हर किसी के लिए प्रेरणा स्रोत है। इस अवसर पर उन्होंने सभी से गुरु साहिब के आदर्शों को अपनाने की अपील की।

अंबाला में गवर्नमेंट पॉलिटेक्निकल का नाम बदला

इस मौके पर अंबाला में स्थित गवर्नमेंट पॉलिटेक्निकल का नाम गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखने की घोषणा भी की गई। इसके अलावा, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में श्री गुरु तेग बहादुर अनुसंधान पीठ स्थापित की जाएगी। यमुनानगर में बन रहे मेडिकल कॉलेज और पंचकूला से पोंटा साहिब मार्ग का नाम भी गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखा जाएगा। लखनौर साहिब में माता गुजरी देवी के नाम से VLDA कॉलेज बनाने का कार्य भी जारी है।

25 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे कार्यक्रम में शिरकत

25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों से इस समारोह में भाग लेने और गुरु साहिब के बलिदान को याद करने की अपील की है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now