धारूहेड़ा: नंदू गोशाला में सेवा भाव से प्रेरित होकर टाइल लगाने के कार्य की शुरुआत की गई। इस कार्य के लिए विवेकानंद स्कूल के संचालक व समाजसेवी अभिषेक यादव की ओर 50 हजार रुपये का सहयोग दिया गया है। Haryana News
गौशाला प्रधान रोहित यादव ने बताया कि इस राशि से गौशाला परिसर में साफ-सफाई और सुंदरता बढ़ाने के उद्देश्य से टाइल बिछाई जा रही है, जिससे गायों की देखभाल का वातावरण और अधिक स्वच्छ व सुविधाजनक बनाया जा सके। Haryana News
गौसेवा में दिया गया हर सहयोग समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। बता दे की गौशाला में पहले भी कई लोगों की ओर से लगाने के लिए सहयोग किया जा चुका है लगातार मिल रहे सहयोग के बाद ही करए शुरू किया गया है। इस मौके पर खरखडा के सरपंच प्रतिनिधि विकास यादव भी मौजूद रहे। Haryana News

















