Haryana Mahila Samridhi Yojana 2024: महिलाओ की बल्ले बल्ले, अब हरियाणा सरकार घर बैठे दे रही लॉन

NAYAB SAINI CM HARYANA

Haryana Mahila Samridhi Yojana 2024: अगर आप भी हरियाणा में रहने वाली महिला हैं, तो आप इस योजना का लाभ बहुत आसानी से उठा सकती हैं, जिसके लिए आपको इस लेख में बताई गई पूरी प्रक्रिया का पालन करना होगा, आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ‘Haryana Mahila Samridhi Yojana’ से जुड़ी पूरी जानकारी देने जा रहे हैं,

 

मदद से आप बहुत आसानी से इस योजना में आवेदन कर सकेंगी और इसका लाभ उठा सकेंगी, जिसके लिए आपको यह लेख अंत तक पढ़ना होगा।

Haryana Mahila Samridhi Yojana 2024  के माध्यम से महिलाओं को अपना स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा 60 हजार का ऋण दिया जाएगा, और इस ऋण में महिलाओं को बहुत कम ब्याज देना होगा, इस योजना के माध्यम से महिलाओं के सपने पूरे होंगे।

Haryana सरकार ने महिलाओं को लाभ प्रदान करने के लिए ‘Haryana Mahila Samridhi Yojana‘ शुरू की है, इस योजना के तहत हरियाणा सरकार राज्य की अनुसूचित जाति (एससी) की महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने जा रही है,

cash

Haryana Mahila Samridhi Yojana 2024

इस योजना में सरकार ने आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी है, राज्य की SC वर्ग की इच्छुक महिलाएं Haryana Mahila Samridhi Yojana में आवेदन कर सकती हैं और अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए सरकार से 5% प्रति वर्ष की दर से 60 हजार रुपये तक का लोन ले सकती हैं।

Haryana  अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम (HSFDC) विभाग ने महिला समृद्धि योजना के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है, राज्य सरकार इस योजना के तहत SC वर्ग की महिलाओं को लाभ प्रदान करने जा रही है, हरियाणा समृद्धि योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए  Mahila  के पास बैंक खाता होना चाहिए।

Haryana Mahila Samridhi Yojana 2024 अवलोकन

योजना का नाम हरियाणा महिला समृद्धि योजना
किसके द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
लाभार्थी राज्य की SC वर्ग की महिलाएं
उद्देश्य रोजगार के अवसर प्रदान करना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइट https://saralharyana.gov.in/

Haryana Mahila Samridhi Yojana का उद्देश्य

जैसा कि आप जानते हैं, राज्य में कई महिलाएं हैं जो अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं, लेकिन अपनी खराब आर्थिक स्थिति के कारण वे अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने में असमर्थ हैं, इस समस्या को देखते हुए,

 

हरियाणा के CM  द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की ऐसी महिलाओं को ऋण प्रदान करना है जो अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं, लेकिन अपनी खराब स्थिति के कारण ऐसा करने में असमर्थ हैं। वे इस योजना के तहत प्राप्त Loan  का उपयोग अपने व्यवसाय के लिए कर सकती हैं।

Haryana Mahila Samridhi Yojana के लिए लाभार्थी

SC वर्ग की पात्र महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं, इस योजना के तहत ऋण निम्नलिखित उद्देश्यों के लिए लिया जा सकता है।

  • 1. ब्यूटी पार्लर
  • 2. बुटीक
  • 3. चूड़ी की दुकान
  • 4. कॉस्मेटिक की दुकान
  • 5. चाय की दुकान
  • 6. दर्जी की दुकान
  • 7. कपड़ों की दुकान

Haryana Mahila Samridhi Yojana के लाभ

इस योजना से महिलाओं को निम्नलिखित लाभ मिलने वाले हैं, जो इस प्रकार हैं।

  • 1. इस योजना के तहत हरियाणा सरकार द्वारा राज्य की अनुसूचित जाति की महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
  • 2. इस योजना का लाभ केवल अनुसूचित जाति (SC) की महिलाएं ही उठा सकती हैं।
  • 3. राज्य सरकार महिलाओं को अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए 5% वार्षिक दर पर 60 हजार रुपये का ऋण प्रदान करेगी।
  • 4. राज्य की SC श्रेणी की महिलाएं जो राज्य में आर्थिक संकट का सामना कर रही हैं, या ऐसी महिलाएं जो बेरोजगार हैं, उनके पास आय का कोई साधन नहीं है, वे इस योजना में आवेदन करके खुद को आत्मनिर्भर बना सकती हैं, इसलिए इस योजना की शुरुआत की गई है।

Haryana Mahila Samridhi Yojana में आवेदन कैसे करें?

इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र महिला को नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना होगा।

1. सबसे पहले आपको सरल पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर New User? Register Here का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपके सामने Haryana Mahila Samridhi Yojana ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म आ जाएगा।

4. इसके बाद आपको फॉर्म में पूछी गई जानकारी भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा, फिर आपको ‘लॉगिन आईडी’ और ‘पासवर्ड’ का इस्तेमाल करके लॉगिन करना होगा।

5. इसके बाद आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी, जिसमें आपको ‘सभी सेवाएँ देखें’ के लिंक पर क्लिक करना होगा। 6. इसके बाद आपको अगली विंडो के सर्च बॉक्स में ‘महिला समृद्धि’ टाइप करना होगा।

7. इसके बाद एचडीएफसी विभाग ‘महिला रोजगार के लिए आवेदन’ सेवा का नाम चुनेगा।

8. फिर आपको महिला समृद्धि योजना का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म दिखाई देगा, जिसे आपको ध्यान से भरना होगा।

9. अंत में आपको अपने सभी दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे और आवेदन फॉर्म को ‘सबमिट‘ करना होगा।

इस तरह पात्र महिलाएँ इस योजना में आवेदन कर सकती हैं।

 

Haryana Mahila Samridhi Yojana के लिए दस्तावेज

जो भी महिला इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती है, उसे लाभ प्राप्त करने के लिए इसमें आवेदन करना होगा, और आवेदन के लिए उसके पास ये सभी आवश्यक दस्तावेज और पात्रता होनी चाहिए।

  • 1. आवेदक महिला हरियाणा राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • 2. महिला अनुसूचित जाति से संबंधित हो।
  • 3. आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • 4. महिला के परिवार की आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • 5. आधार कार्ड
  • 6. पहचान पत्र
  • 7. निवास प्रमाण पत्र
  • 8. बैंक खाता पासबुक
  • 9. पासपोर्ट साइज फोटो
  • 10. मोबाइल नंबर

About Sunil Chauhan

मीडिया लाइन में पिछले 8 साल से लगातार काम कर रहा हूँ। वर्तमान में Best24News.com डिजिटल बेवसाइट का admn हूँ। यहां क्राइम, मनोरजन,, रेलवे, रोडवेज, ​​शिक्षा व रूटिन की न्यूज अपडेट करता हूं।

View all posts by Sunil Chauhan