Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, इन युवाओं को हर महीने मिलेंगे 9000 रुपये

On: March 21, 2026 11:43 PM
Follow Us:
HARYANA

Haryana News: हरियाणा के बेरोजगार युवाओं को राहत देने के लिए सरकार ने एक नई योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत, CET पास करने वाले ऐसे युवा जिन्हें एक साल तक नौकरी नहीं मिली है, उन्हें अगले 2 साल तक 9000 रुपये मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस योजना की घोषणा की है, जिससे रोजगार की तलाश में जुटे युवाओं को राहत मिलेगी। हरियाणा विधानसभा का सत्र शुरू होते ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बेरोजगार युवाओं के हित में यह बड़ा फैसला लिया।

सदन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अभिभाषण दिया, जिसमें उन्होंने सरकार की इस योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीईटी पास करने के बावजूद जिन युवाओं को नौकरी नहीं मिल पा रही है, उन्हें इस वित्तीय सहायता का लाभ मिलेगा। Haryana Govt New Scheme

योजना का मुख्य उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में बेरोजगारी की समस्या को कम करना और युवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि वे अपने करियर को बेहतर दिशा में आगे बढ़ा सकें।

पात्रता मापदंड
अगर आप हरियाणा के निवासी हैं और आपने सीईटी परीक्षा पास की है, तो आप इस योजना के लिए पात्र हो सकते हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवारों को इन प्रक्रियाओं का पालन करना होगा:Haryana News

1. हरियाणा सरकार इस योजना के लिए एक ऑफिसियल पोर्टल शुरू करेगी, जहां पात्र उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।Haryana News

2. रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्मीदवारों को अपनी सीईटी पासिंग सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल्स और निवास प्रमाण पत्र जमा करना होगा।

3. रजिस्ट्रेशन और वेरीफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को हर महीने 9000 रुपये की सहायता राशि उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

योजना से जुड़ी मुख्य बातें

लाभार्थी: CET पास युवक/युवतियां, जिन्हें 1 वर्ष में सरकारी नौकरी नहीं मिली
राशि: ₹9,000 प्रतिमाह
अवधि: अधिकतम 2 वर्ष
उद्देश्य: आर्थिक सहायता देकर युवाओं को आगे की तैयारी में मदद देना
प्रक्रिया: पात्र अभ्यर्थियों को स्वयं आवेदन कर पात्रता सिद्ध करनी होगी

क्यों अहम है यह योजना?
हरियाणा सरकार की यह पहल न केवल युवाओं को आर्थिक सहारा देने वाली है, बल्कि यह उन्हें नई नौकरी की तैयारी में भी मदद करेगी. बेरोजगारी की स्थिति में मानसिक तनाव कम करने के साथ-साथ यह स्कीम उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम कड़ी साबित हो सकती है.

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now