मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

ह​रियाणा सरकार ने महिलाओं को दी सोगात: 6 लाख से अधिक बहनों को ₹18.56 करोड़ की गैस सब्सिडी जारी

On: January 17, 2026 8:42 PM
Follow Us:
Haryana government gives gift to women

ह​रियाणा: PM  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने की दिशा में हरियाणा सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत तीसरी किस्त के रूप में 181 करोड़ रुपये की राशि 8 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की। यह राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के खातों में भेजी गई, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया गया है।

सरकार ने इस योजना के दायरे का भी विस्तार किया है। अब 1.80 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवारों और मेधावी बच्चों की माताओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। नई व्यवस्था के तहत फरवरी माह से लाभार्थी महिलाओं को हर महीने कुल 2100 रुपये की सहायता दी जाएगी। इसमें से 1100 रुपये सीधे उनके बैंक खाते में भेजे जाएंगे, जबकि 1000 रुपये आरडी या एफडी के माध्यम से सुरक्षित निवेश के रूप में दिए जाएंगे, ताकि भविष्य के लिए आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़ें  E-Shram Card: हर मजदूर को मिलेगा 3 हजार रुपये पेंशन, ऐसे बनवाएं E-Shram Card

आत्मनिर्भर बनाने को लेकर बडा कदम: कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए लगातार योजनाएं लागू कर रही है। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का उद्देश्य बेटियों और महिलाओं को आर्थिक संबल देना है, ताकि वे शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यकताओं के लिए किसी पर निर्भर न रहें। सरकार का मानना है कि महिला सशक्तिकरण से ही परिवार और समाज दोनों मजबूत होंगे।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now