मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: हरियाणा के किसानों की बल्ले-बल्ले, खरीफ फसलों की MSP में इजाफा

On: May 29, 2025 7:54 PM
Follow Us:
haryanna

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपणन सीजन 2025-26 के लिए खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि करने का एक और किसान-हितैषी निर्णय लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

नायब सिंह सैनी ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि यह निर्णय किसानों की आय दोगुनी करने की सरकार की प्रतिबद्धता की दिशा में एक और कदम है।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि धान (सामान्य) का एमएसपी मौजूदा 2300 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2369 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो वर्ष 2013-14 के मुकाबले 81 प्रतिशत की वृद्धि है। जबकि ए-ग्रेड धान का एमएसपी मौजूदा 2320 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2389 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो वर्ष 2013-14 के मुकाबले 78 प्रतिशत की वृद्धि है।

यह भी पढ़ें  Haryana CET Result : लाखों युवाओं का इंतजार खत्म, इस दिन जारी होगा Result

प्रवक्ता ने बताया कि मूंग का एमएसपी मौजूदा 8682 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 8768 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। जो वर्ष 2013-14 के मुकाबले 95 प्रतिशत की वृद्धि है।

उन्होंने बताया कि बाजरा का एमएसपी मौजूदा 2625 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2775 रुपये प्रति क्विंटल, जो वर्ष 2013-14 के मुकाबले 122 प्रतिशत की वृद्धि है। रागी का एमएसपी मौजूदा 4290 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 4886 रुपये प्रति क्विंटल, जो वर्ष 2013-14 के मुकाबले 226 प्रतिशत की वृद्धि है। मक्का का एमएसपी मौजूदा 2225 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2400 रुपये प्रति क्विंटल, जो वर्ष 2013-14 के मुकाबले 83 प्रतिशत की वृद्धि है। तुअर/अरहर का एमएसपी मौजूदा 7550 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 8000 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। जो वर्ष 2013-14 के मुकाबले 86 प्रतिशत की वृद्धि है।

उन्होंने बताया कि उड़द का एमएसपी मौजूदा 7400 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 7800 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। जो वर्ष 2013-14 के मुकाबले 81 प्रतिशत की वृद्धि है। इसी तरह मूंगफली का एमएसपी मौजूदा 6783 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 7263 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो वर्ष 2013-14 के मुकाबले 82 प्रतिशत की वृद्धि है। सूरजमुखी का एमएसपी मौजूदा 7280 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 7721 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो वर्ष 2013-14 के मुकाबले 109 प्रतिशत की वृद्धि है।

यह भी पढ़ें  Toll Tax Rate Hike: 1 अप्रैल से महंगा होगा फरीदाबाद से आगरा का सफर, जानिए NHAI ने टोल में कितनी की है बढोतरी

इसी प्रकार, सोयाबीन का एमएसपी मौजूदा 4892 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 5328 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो वर्ष 2013-14 के मुकाबले 108 प्रतिशत की वृद्धि है। कपास (मिडियम स्टैपल) का एमएसपी मौजूदा 7121 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 7710 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो वर्ष 2013-14 के मुकाबले 108 प्रतिशत की वृद्धि है। कपास (लांन्ग स्टैपल ) का एमएसपी मौजूदा 7521 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 8110 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो वर्ष 2013-14 के मुकाबले 103 प्रतिशत की वृद्धि है।

यह भी पढ़ें  Train Cancellation: सावधान! इस रूट की इतनी ट्रेनों को किया रद्द , यहां देखे लिस्ट

इसी प्रकार, ज्वार हाइब्रिड का एमएसपी मौजूदा 3371 रुपये से बढ़ाकर 3699 रुपये कर दिया गया है, जो वर्ष 2013-14 के मुकाबले 147 प्रतिशत की वृद्धि है। ज्वार मालदंडी का एमएसपी मौजूदा 3421 रुपये से बढ़ाकर 3749 रुपये कर दिया गया है, जो वर्ष 2013-14 के मुकाबले 147 प्रतिशत की वृद्धि है। तिल का एमएसपी मौजूदा 9267 रुपये से बढ़ाकर 9846 रुपये कर दिया गया है, जो वर्ष 2013-14 के मुकाबले 119 प्रतिशत की वृद्धि है। रामतिल का एमएसपी मौजूदा 8717 रुपये से बढ़ाकर 9537 रुपये कर दिया गया है, जो वर्ष 2013-14 के मुकाबले 172 प्रतिशत की वृद्धि है।

 

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now