Haryana crime:मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशो को हथियार उपलब्ध कराने का आरोपी गिरफ्तार

On: January 15, 2026 1:38 PM
Follow Us:

Haryana crime: थाना धारूहेड़ा पुलिस ने गत 10 जनवरी की रात को गांव जीतपुरा से मीरपुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर सीआईए रेवाड़ी व बदमाशो के बिच हुई मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए बदमाशो को हथियार उबलब्ध कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव गोकलगढ़ निवासी तरुण उर्फ तन्नु के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

जांचकर्ता ने बताया की गत 10 जनवरी की रात को सीआईए रेवाड़ी प्रभारी निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि गत वर्ष थाना शहर रेवाड़ी में दर्ज अंकित उर्फ चमन हत्या कांड के वांछित आरोपी गांव गोकलगढ़ निवासी हर्ष उर्फ तोतला उर्फ चिता अपने ही गांव के नीरज उर्फ अज्जु, रोहतक के गांव भाली आनंदपुर निवासी विकास उर्फ मोटू व जिला जींद के गांव गुड़ा खेड़ा निवासी रितिक के साथ बिना नंबर की स्विफ्ट कार में सवार होकर धारूहेड़ा की तरफ से रेवाड़ी आ रहे हैं।

आरोपियों पर मारपीट, लूट-डकैती, हत्या, हत्या का प्रयास,अवैध हथियार रखने एक दर्जन से अधिक मामले है दर्ज है। और आरोपी हर्ष उर्फ तोतला उर्फ चिता पर पुलिस ने 5 हजार रूपये का इनाम घोषित कर रखा है।

इस दौरान रात के समय जब सीआईए रेवाड़ी की टीम ने धारूहेड़ा से रेवाड़ी रोड नजदीक मसानी बैराज के पास एक बिना नंबर की स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया गया, तो उसने रुकने के बजाय कार की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने सरकारी गाड़ी से उसका पीछा करना शुरू किया।

 

आरोपी चालक स्विफ्ट कार को तेज गति से भगाकर गांव मीरपुर की ओर ले गया। पुलिस के लगातार पीछा करने पर चालक ने जीतपुरा से मीरपुर की ओर कच्चे रास्ते पर कार रोक दी। खुद को घिरा हुआ देख कार से उतरे चार बदमाशो ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से सीधे फायर शुरू कर दिए। जिसमे से एक गोली एएसआई अक्षय की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। पुलिस की आत्मसमर्पण की चेतावनी के बावजूद आरोपियों ने दोबारा फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस टीम ने अपनी जान बचाते हुए जवाबी कार्रवाई की। सीआईए रेवाड़ी प्रभारी निरीक्षक सुमेर सिंह, एसआई जितेंद्र व एएसआई अक्षय ने आत्मरक्षा में अपनी-अपनी सरकारी पिस्टल से गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली हर्ष उर्फ तोतला उर्फ चिता व एक गोली विकाश उर्फ मोटू के पैर में लगी। घायल होते ही वह जमीन पर गिर पड़े, अन्य दो आरोपी नीरज उर्फ अज्जु व रितिक ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो देशी कट्टे, एक पिस्टल, एक मैगजीन, 4 जिंदा कारतूस और बिना नंबर की स्विफ्ट कार बरामद की थी।

जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना धारूहेड़ा में सरकारी काम में बाधा डालने, जान से मारने की नीयत से फायर करने और अवैध हथियार रखने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त चारो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपियों ने बताया था की उन्हें यह अवैध हथियार गांव गोकलगढ़ निवासी तरुण उर्फ तन्नु ने उपलब्ध करवाए थे। जो इस मामले में पुलिस ने बुधवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी तरुण उर्फ तन्नु को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now