Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा! योग दिवस लिया ये फैसला

On: March 21, 2026 11:30 PM
Follow Us:
Haryana CM made a big announcement! Took this decision on Yoga Day

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी आज धार्मिक नगरी कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने पवित्र ब्रह्मसरोवर के तट पर आयोजित राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में योग गुरु बाबा रामदेव के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि योग एक ऐसी प्राचीन पद्धति है।

जिससे असाध्य रोगों से मुक्ति मिलती है। इसे जीवन का अभिन्न अंग होना चाहिए और प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। मुख्यमंत्री नायब सैनी की मौजूदगी में योग गुरु स्वामी रामदेव ने मेला ग्राउंड में हजारों बच्चों को योगाभ्यास कराया।

स्वामी रामदेव ने मुख्यमंत्री को योगी मुख्यमंत्री मानते हुए घोषणा की कि कुरुक्षेत्र का यह मेला ग्राउंड अब “योग मैदान” कहलाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की धरती अब धर्म-धरा के साथ-साथ योग धरा के नाम से भी प्रसिद्ध होगी और आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग का एक बड़ा संदेश दुनिया तक पहुंचा है।

नायब सैनी घोषना मुख्यमंत्री ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में ‘अंतर्राष्ट्रीय ध्यान केन्द्र’ के लिए एक विशाल हॉल का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा, हरियाणा के विश्वविद्यालयों में योग पर शोध को बढ़ावा देने के लिए ‘योग लेखक प्रोत्साहन योजना’ शुरू की जाएगीHaryana News

जिसके तहत उत्कृष्ट लेखकों को हर वर्ष राज्य-सम्मान मिलेगा। प्रदेश में 883 योग एवं व्यायामशालाएं पहले ही खोली जा चुकी हैं तथा इस वित्त वर्ष में कम से कम 100 नई योग एवं व्यायामशालाएं खोली जाएंगी।Haryana News

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि सभी सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के योग प्रदर्शन का मूल्यांकन क्रेडिट आधारित परीक्षा प्रणाली के तहत किया जाएगा। इसके अलावा, आयुष चिकित्सा प्रणाली के तहत योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विषयों को मान्यता दी जाएगी तथा इन विषयों के चिकित्सकों का राज्य पंजीकरण भी शुरू किया जाएगा। अब प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में योग को शैक्षणिक पाठ्यक्रम के रूप में लागू किया जाएगा। इसके लिए शीघ्र ही एक समान योग पाठ्यक्रम तैयार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि योग को राष्ट्रीय स्तर पर खेल के रूप में मजबूत करने के लिए अनुभवी प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी, जो खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए प्रशिक्षित करेंगे। इसके साथ ही खेल विभाग में 40 योग शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि अब से प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’ शुरू किया जाएगा, ताकि कर्मचारी तनाव मुक्त रह सकें। नायब सैनी घोषनाHaryana News

‘एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य’ अवधारणा

मुख्यमंत्री ने ‘एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य’ अवधारणा के महत्वपूर्ण बिंदु को साझा करते हुए कहा कि पृथ्वी पर प्रत्येक प्राणी का जीवन एक दूसरे से जुड़ा हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि एंटीबायोटिक दवाओं के अत्यधिक उपयोग के कारण कई बैक्टीरिया, वायरस और कवक अब इन दवाओं के प्रभाव से बचने लगे हैं, जिसके कारण बीमारियां लंबे समय तक बनी रहती हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News

Haryana News: हरियाणा में पशुओं से इंसानों में फैलने वाली बीमारियों पर लगेगी रोक, CM सैनी ने बनाया खास प्लान, जाने पूरी खबर

New Rules

New Rules: LPG के रेट से लेकर पैन कार्ड तक… 1 अप्रैल 2026 से इन पांच नियमों में होगा बदलाव, आम जनता पर सीधा पड़ेगा इसका असर

MISSING

Haryana crime: ITI छात्रा रेवाड़ी से फरार, घर से ले गई 20000 नगदी व जेवरात

Haryana Land Price Hike

Haryana Land Price Hike: 1 अप्रैल से हरियाणा में जमीन खरीदना होगा काफी महंगा, 75% तक बढ़ जाएंगे रेट, इन इलाकों में सबसे महंगी होगी जमीन

हरियाणा में अब राशन वितरण योजना में नहीं होगा भ्रष्टाचार, राज्य के सभी राशन वितरण केंद्रों पर लागू होगी ये व्यवस्था

Haryana News: हरियाणा में अब राशन वितरण योजना में नहीं होगा भ्रष्टाचार, राज्य के सभी राशन वितरण केंद्रों पर लागू होगी ये व्यवस्था

हरियाणा में आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

Haryana weather alert: हरियाणा में आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, पढ़े ताज़ा Weather Update