Haryana Mansun Update: बदलते मौसम ने हरियाणा के लोगों को गर्मी से राहत दी है। बारिश और आंधी के बाद आज से मौसम सामान्य होने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि इस साल मानसून अपने तय समय पर ही दस्तक देगा।
जून के अंत में मानसून राज्य में प्रवेश करेगा। पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून का असर दिख रहा है, लेकिन इसके पहले आने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल मानसून सामान्य से बेहतर रहने की संभावना हैHaryana Mansun Update
मानसून से पहले भी मई में राज्य में अच्छी बारिश हुई थी। मई महीने में हुई बारिश ने 17 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं अगर पिछले साल की बात करें तो 2024 में दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य से 5 फीसदी कम रहा था। हरियाणा में जून से सितंबर तक का समय मानसून का समय माना जाता है।Haryana Mansun Update
आमतौर पर मानसून में 430.7 मिमी बारिश होती है, लेकिन पिछले साल यह आंकड़ा 409.4 तक ही पहुंच सका था।

















