मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Breaking news: गौ ग्यान फ़ाउंडेशन गौशाला में गोसेवा प्रोत्साहन समारोह आयोजित, रेवाड़ी गौ रक्षा दल सम्मानित

On: January 4, 2026 8:55 PM
Follow Us:

 

Breaking news: दिल्ली के घिटोरनी स्थित 10 क्लब ड्राइव पर गौ ग्यान फ़ाउंडेशन गौशाला में आज गोसेवा प्रोत्साहन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गौमाता की सेवा, संरक्षण और गोहत्या के विरुद्ध सक्रिय रूप से कार्य कर रही टीमों को प्रोत्साहित करना रहा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आईपीएस अधिकारी नेहा यादव, ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश से विशेष रूप से पहुंचीं। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों, गौसेवकों और स्थानीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

 

यह भी पढ़ें  गुडागर्दी: सरेआम युवक पर की ताबडतोड फायरिंग

समारोह के दौरान मुख्य अतिथि आईपीएस नेहा यादव द्वारा हरियाणा के रेवाड़ी से जुड़े रेवाड़ी गौ रक्षा दल को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान विशेष रूप से मेवात क्षेत्र में गोहत्या पर रोक लगाने, गौ तस्करी के खिलाफ निरंतर कार्रवाई करने और संकट में फंसी गौमाता की रक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों को देखते हुए प्रदान किया गया।

 

रेवाड़ी गौ रक्षा दल की ओर से सोनू सरपंच के नेतृत्व में टीम लंबे समय से सक्रिय रूप से गौ रक्षा अभियान में जुटी हुई है और कई मामलों में प्रशासन के साथ समन्वय कर महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी है।

यह भी पढ़ें  Metro in Hyderabad: भारत की मेट्रो क्रांति! हैदराबाद जैसे शहर तेजी से विकसित, जल्द US को पीछे छोड़ सकता है भारत

आईपीएस नेहा यादव ने अपने संबोधन में कहा कि गौ रक्षा केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं बल्कि मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि समाज के जागरूक नागरिकों और संगठनों के सहयोग से ही गोहत्या जैसी कुप्रथाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। उन्होंने रेवाड़ी गौ रक्षा दल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की टीमों का कार्य अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर गौ रक्षा कार्यों को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से रेवाड़ी गौ रक्षा दल को 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी भेंट की गई। आयोजकों ने बताया कि यह राशि गौमाता की देखभाल, उपचार और संरक्षण से जुड़े कार्यों में उपयोग की जाएगी। कार्यक्रम का समापन गौसेवा के संकल्प और समाज में जागरूकता बढ़ाने के आह्वान के साथ किया गया।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now