Breaking News: मूसेवाला मर्डर के मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बरार को गोलियों से भूना, जानिए क्यो रखा था अपराध की दुनिया में कदम

मूसेवाला मर्डर के मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बरार को गोलियों से भूना, जानिए क्यो रखा था अपराध की दुनिया में कदम

Breaking News: पंजाब-हरियाणा और राजस्थान के साथ विदेश में भी आंतक बने कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बरार की मर्डर की न्यूज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि लॉरेंस गैंग के सबसे खास गुर्गों में शामिल गोल्डी बरार को अमेरिका में गोलियों से भून दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उसकी हत्या (Murder news)  की जिम्मेदारी उसके विरोधी गैंग के डल्ला-लखबीर ने ली है। हालांकि गोल्डी बरार की मौत की अधिकारिक पुष्ट अभी किसी ने भी नही की है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य संदिग्ध के तौर पर गोल्डी बरार की पंजाब पुलिस के साथ अन्य राज्यों की पुलिस को भी तलाश थी।

गोल्डी को आतंकवादी घोषित किया

गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही केंद्र सरकार की ओर से गोल्डी को आतंकवादी घोषित किया था। बहुचर्चित सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में मुख्य वांटेड रहे गोल्डी बरार की हत्या पर कई जानकारियों सामने आ रही है। गोल्डी बरार को पूर्व में मूसेवाला हत्या का मुख्य संदिग्ध माना गया था।

 

बाद में गोल्डी ने व्यक्तिगत रूप से हत्या करने की बात स्वीकार की। इसके पीछे उसने बताया था कि उसने 2022 में पंजाब में एक छात्र नेता की हत्या के प्रतिशोध के रूप में मूसेवाला की हत्या की साजिश रची थी।

कई मामलों में रहा वांटेड
गृह मंत्रालय की ओर से गोल्डी के बारे में कहा गया था कि सतविंदर सिंह, जिसे सतिंदरजीत सिंह या गोल्डी बरार के नाम से भी जाना जाता है, का संबंध बाबर खालसा आतंकवादी संगठन से था और उसने कई हत्याओं, हथियारों की अवैध तस्करी और चरमपंथी गतिविधियों में भी शामिल रहा।

विदेश से मचा रखा था आतंक
बता दे कि गोल्डी बरार मूल रूप से पंजाब के मुक्तसर का रहने वाला था। 2017 में छात्र वीज़ा पर कनाडा में स्थानांतरित होने के बाद, गोल्डी बरार प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बनाने और धनी व्यक्तियों से पैसे ऐंठने जैसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गया।

विदेश में रहकर भी वह पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में उसका फिरौती, वसूली और कई हत्याओं से संबंध रहा। पिछले साल मई में गोल्डी बरार को कनाडा में सबसे वांछित व्यक्तियों की सूची में 15वें स्थान पर रखा गया था। उसे हत्या, साजिश, अवैध बन्दूक व्यापार और हत्या के प्रयास से संबंधित आरोपों के कारण सूची में जोड़ा गया था। इसी के बाद गोल्डी के नाम लूटपाट, रंगदारी तेजी से शुरू हो गई।

Murder in amerika

पंजाब की बठिंडा जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के दाये हाथ गोल्डी बरार की हत्या हो गई है। अमेरिका के कैलिफोर्निया में मंगलवार 30 अप्रैल की शाम 5:25 बजे गोल्डी बराड़ को गोलियां से भून दिया गया।

गोल्डी अपने साथी के साथ एक घर के बाहर खड़ा था। तभी कुछ बदमाशों ने उनपर दनादन गोलियां (Firing) चलाई और फरार हो गए। इस फायरिंग में गोल्डी बरार और उसका साथी घायल हुए थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने गोल्डी बरार को मृत घोषित कर दिया। एक अमेरिकी पुलिस अधिकारी के हवाले से अमेरिकी मीडिया में यह खबर प्रसारित की गई।

भाई की मौत के बाद आया अपराध की दुनिया में
गोल्डी बरार का चचेरा भाई गुरलाल बरार कॉलेज में छात्र नेता था। 11 अक्टूबर 2020 को इंडस्ट्रियल एरिया फेज वन के एक क्लब के बाहर कुछ लोगों ने उसे गोलियों से भून दिया। इस फायरिंग में गुरलाल की मौत हो गई थी। गुरलाल की मौत के बाद गोल्डी बरार  (Goldi Barar) भी अपराध की दुनिया में आ गया।

 

 

 

About Sunil Chauhan

मीडिया लाइन में पिछले 8 साल से लगातार काम कर रहा हूँ। वर्तमान में Best24News.com डिजिटल बेवसाइट का admn हूँ। यहां क्राइम, मनोरजन,, रेलवे, रोडवेज, ​​शिक्षा व रूटिन की न्यूज अपडेट करता हूं।

View all posts by Sunil Chauhan