Fog in Haryana: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में सोमवार की सुबह एक बार फिर घने कोहरे के साथ हुई। दृश्यता इतनी कम है कि दस से 15 मीटर की दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। इनता ही नही कोहरे के चलते कही जगह हादसे भी हुए है। दो दिन बाद छाए कोहरो एक बार फिर वाहन चालकों के लिए परेशानी बना हुआ है। Fog in Haryana
बता दे कि हरियाणा व एनसीआर में दिसंबर माह के समाप्त होते होते सर्दी के तेवर तीखे बने हुए हैं। हालाकि एक बार फिर मौसम विभाग के अनुसार, आगे के दो दिन सर्दी के तेवर तीखे रहने की संभावना है। रविवार रात व सोमवार सुबह छाए कोहरे के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी है। कोहरे के चलते वाहन चालक हेडलाइट जलाकर चल रहे हैं।
बता दे सोमवार को कोहरे के चलते रेलगाड़ियां भी निर्धारित समय से विलंब से चल रही हैं। खेतों में भी कोहरे की सफेदी छाई हुई है। लोग जगह-जगह अलाव सेकते हुए सर्दी से बचाव का प्रयास कर रहे हैं। कृषि के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है। Fog in Haryana
सुबह तीन बजे से घना कोहरा शुरू हुआ था। सोमवार को कोहरे के चलते दृश्यता बहुत कम रही। सुबह सुबह कोहरे के चलते 10 मीटर की दूरी भी दिखाई नहीं दे रही है। इससे पहले सर्द हवा चलने से ठिठुरन भरी सर्दी पड़ रही थी। हल्की हवा चलने से सुबह शाम को कंपकपी भरी ठंडक थी। लोगो की सूर्य देवता पर नजर टिकी हुई ताकि दिन में ठंड से राहत मिल सके। Fog in Haryana

















