Haryana CET Registration: हरियाणा में CET Registration के कुछ दिन बाकी! जल्दी करें अपना रजिस्ट्रेशन

On: March 21, 2026 11:39 PM
Follow Us:

Haryana CET Registration:  हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने हरियाणा में सीईटी रजिस्ट्रेशन में ओटीपी की समस्या को ठीक कर दिया है। रात 11.59 बजे रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही कुछ युवाओं ने इसकी शिकायत की थी। इसके बाद एचएसएससी चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि कई अभ्यर्थियों ने शिकायत की थी कि सीईटी 2025 रजिस्ट्रेशन के दौरान अभ्यर्थियों को उनके ई-मेल पर ओटीपी नहीं मिल रहा है, जिस पर आयोग ने जांच कर इस समस्या का समाधान कर दिया है।Haryana CET Registration

अभ्यर्थियों को ओटीपी न मिलने की स्थिति में वे अपने ई-मेल का स्पैम फोल्डर भी जरूर चेक करें। वहीं बुधवार रात 11.59 बजे पोर्टल खुलने के बाद गुरुवार सुबह 10 बजे तक 1 लाख 54 हजार 293 युवाओं ने पोर्टल पर आवेदन किया है। इसकी संख्या तेजी से बढ़ रही है। संभावना है कि पहले ही दिन रजिस्ट्रेशन की संख्या 2 लाख से अधिक हो सकती है। दूसरे राज्यों के युवा भी सीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। आरक्षण का लाभ सिर्फ हरियाणा के मूल निवासी युवाओं को ही मिलेगा। आयोग ने CET के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है: 9063493990.

आयोग के चेयरमैन ने कहा कि अगर आपको परीक्षा के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी लेनी है तो आप इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं. यह CET 3 साल बाद आयोजित किया जा रहा है जिसके जरिए ग्रुप-सी के लिए भर्ती की जाएगी. CET के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 12 जून रात 11.59 बजे तक जारी रहेगी.Haryana CET Registration

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now