Haryana Crime: रेवाड़ी जिले के नाईवाली क्षेत्र में रविवार रात एक सड़क हादसे के बाद विवाद की स्थिति बन गई। शहर के व्यस्त इलाके सैंडपाइपर के पास खड़ी एक पिकअप को पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय आसपास लोगों की आवाजाही थी, जिससे मौके पर भीड़ जमा हो गई।Haryana Crime
मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि कार चालक वर्दी में एक पुलिसकर्मी था, जो नशे की हालत में दिखाई दे रहा था। बताया जा रहा है कि कार से बाहर निकलते ही उसने पहले सवाल करने वालों को वर्दी का रौब दिखाने की कोशिश की। हालांकि जब लोगों ने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया और विरोध तेज हुआ, तो उसका रुख बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसने हाथ जोड़कर मामला शांत करने का प्रयास किया और पिकअप चालक से कहा कि जो कार्रवाई करनी है कर लो। इसके बाद वह गाड़ी छोड़कर भीड़ से दूर जाता नजर आया।Haryana Crime
घटना नाईवाली जैसे व्यस्त इलाके में होने के कारण चर्चा का विषय बनी हुई है। फिलहाल संबंधित पुलिसकर्मी की पहचान, उसकी तैनाती और आधिकारिक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस विभाग की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

















