Haryana CET: हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा CET रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का आज अंतिम दिन है , इस दौरान युवाओं को आवेदन करने के लिए जरूरी सर्टिफिकेट जैसे जाति प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट और मूल निवास प्रमाण पत्र सरल पोर्टल पर बनवाने पड़ रहे हैं।Haryana CET
HSSC चेयरमैन ने दी जानकारी
HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह ने छात्रों को आगाह किया की सीईटी रजिस्ट्रेशन पोर्टल सही तरीके से काम कर रहा है। परंतु अभ्यर्थी सीईटी रजिस्ट्रेशन के दौरान एक ही समय पर 3 से ज्यादा बार ओटीपी रिक्वेस्ट न करें , इससे सॉफ्टवेयर इन यूजर को एक घंटे के लिए ब्लॉक कर देता है।Haryana CET

















