Dharuhera: भगत सिंह चोक पर 4 घंटे लगा रहा जाम, घंटो फसे रहे वाहन. Video

On: April 20, 2025 8:00 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा में लगा भंयकर जाम

Dharuhera: भले ही लाखों रूपए लगाकर नपा की ओर से भगत सिंह चौक पर ट्राफिक सिंगनल लाइटें लगा दी हो लेकिन लोगों को चोक पर लगने वाले जाम से आज भी राहत नही मिल पाई है। सुबह व शाम भयंकर जाम लगा रहता है। शनिवार को रात 10  बजे लगातार चार घंटे तक भयंकर जाम लगा रहा। सबसे अहम बात यह है कि यहां पर शाम को जाम खुलवाने के लिए पुलिस की कोई व्यवस्था नहीं है।

Dharuhera” दुकानदारों ने बताया कि जब नपा की ओर से भगत सिंह चोक पर ट्राफिक सिंगनल लाईट लगाई थी तो लोगों को लगा था कि अब जाम से राहत मिल सकेगी। लेनिक सुबह व शाम को लगने वाला जाम राहगिरो व दुकानदारों के लिए आफत बना हुआ है। भगत सिंह चौक पर ट्राफिक सिंगनल के चलते दिनभर तो स्थिति ठीक रहती है,  Dharuhera

लेकिन जल्द वाहनों की निकालने की होड में वाहन चालक ट्राफिक सिंगनल के नियमों की पालना नहीं करते है। ऐसे में यहां से पुलिस जाने के बाद भयंकर जाम लग जाता है। लोगो को ट्राफिक सिंगनल तोडने को लेकर कोई भय नहीं है। दुकानदारों ने जिला प्रशासन सुबह शाम पुलिस तैनात कर जाम से राहत दिलाने की मांग की है।

क्या है डयूटी टाइम: बता दे कि चोक पर सुबह 7 बजे से 3 बजे तक ट्राफिक पुलिस की ओर एक कर्मचारी तैनात रहता है तथा शाम 3 से 8 बजे तक थाना धारूहेड़ा पुलिस को कर्मचारी की डयूटी लगाई हुई है। दुकानदारों का कहना है अक्सर शाम को पुलिस गायब रहती है ऐसे में जाम गंभीर बना जाता है। थाना प्रभारी जगदीश ने बताया कि शाम को वाहनो के दबाव बढने से जाम लग जाता है। भगत सिंह चौक पर अतिक्रमण ज्यादा है तथा चौक पर जगह कम है। ऐसे में वाहनों को निकालने में परेशानी होती है।

………
SONU DHRशनिवार रात को चार घंटे जाम लगा रहा। जाम को खुलवाने के प्रशासन कोई सहयोग नहीं कर रहा है। हर तीसरे दिन की ये समस्या है। दुकानदारों का जीना मुहाल हो गया है।
सोनू, धारूहेड़ा
……….

SANDEP SUKHRALIYAजाम को निजात के लिए भले ही ट्राफिक सिंगनल लगा दिया हो, लेकिन लोगो को चालान का कोई भय नहीं है। वे नियमों की अनदेखी करते है इसी के चलते आये दिन जाम लगा रहता है।
संदीप सुखरालिया, प्रजापति मोहल्ला धारूहेड़ा

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now