मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Breaking news: धारूहेड़ा थाना प्रभारी ने ली बैठक, सरपंचों से ठीकरी पहरे की अपील

On: January 4, 2026 8:35 PM
Follow Us:

Breaking news: धारूहेड़ा। धारूहेड़ा थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के पंचों व सरपंचों की एक विशेष बैठक थाना परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी कश्मीर सिंह ने की। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर रोकथाम के लिए सामूहिक रणनीति तैयार करना रहा

 

थाना प्रभारी कश्मीर सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हाल के दिनों में क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है, जिसके पीछे नशे की बढ़ती लत एक प्रमुख कारण बनकर उभरी है। नशे की आदत न केवल युवाओं को अपराध की ओर धकेल रही है, बल्कि समाज की शांति और सुरक्षा के लिए भी खतरा बनती जा रही है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: मेधावी प्रतिभाओं को राजपूत महासभा ने किया सम्मानित

dhr2

← Back

Thank you for your response. ✨

उन्होंने कहा कि जब तक समाज और पुलिस मिलकर काम नहीं करेंगे, तब तक इस समस्या पर पूरी तरह काबू पाना संभव नहीं है। उन्होंने सभी ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों से अपने-अपने गांवों में ठीकरी पहरा को पुनः सक्रिय व मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रात्रि के समय गांवों में नियमित पहरा, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना तथा गांव स्तर पर स्वयंसेवकों की टीम बनाकर चोरी की घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या बाहरी व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को देने से अपराध होने से पहले ही उसे रोका जा सकता है।

यह भी पढ़ें  Rewari: दस साल से फरार उद्घोषित राजस्थान में दबोचा

 

बैठक में मौजूद धरूहेड़ा क्षेत्र के लगभग सभी सरपंचों और पंचों ने पुलिस प्रशासन को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने अपने-अपने गांवों में ग्रामीणों की बैठक बुलाकर ठीकरी पहरा लगाने, युवाओं को खेल व सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने तथा नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया।

 

सरपंचों ने कहा कि पंचायत स्तर पर नशा मुक्ति को लेकर सामाजिक कार्यक्रम, जनजागरूकता रैलियां और स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पंचायत प्रतिनिधि, चौकीदार और गांव के जिम्मेदार नागरिक आपस में समन्वय बनाकर कार्य करेंगे तथा समय-समय पर पुलिस के साथ समीक्षा बैठक भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Rewari: दुकान पर आए युवक का फोडा सिर, जानिए क्या था विवाद ?

 

इससे न केवल चोरी की वारदातों पर अंकुश लगेगा, बल्कि नशे जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने में भी मदद मिलेगी। अंत में थाना प्रभारी कश्मीर सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों के सकारात्मक सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस हर समय आमजन के साथ खड़ी है। उन्होंने विश्वास जताया कि पुलिस और पंचायतों के संयुक्त प्रयासों से धरूहेड़ा क्षेत्र को अपराध और नशे से मुक्त बनाने की दिशा में ठोस परिणाम सामने आएंगे।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now