मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Dharuhera News: छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर दी श्रद्धांजलि

On: February 19, 2026 9:00 PM
Follow Us:
छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Dharuhera News: धारूहेड़ा: वीरता और राष्ट्र गौरव के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। सेक्टर छह में सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने एकत्र होकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने विपरीत परिस्थितियों में भी स्वाभिमान, साहस और कुशल नेतृत्व का परिचय देते हुए राष्ट्र की रक्षा की, जो आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। वक्ताओं ने कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन हमें संगठन, रणनीति और देशभक्ति का संदेश देता है।Dharuhera News

 

इस अवसर पर उप चेयरमैन अजय जांगड़ा, राजेश सैनी, लाला राजपूत, सुनील जोधा, प्रियांशु राजपूत, साहिल, महेंद्र राजपूत, चमन राघव, ऋषभ, पंकज सिंह, विवेक दुबे, गणेश रामनगर, विनोद कश्यप और मनोज शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।Dharuhera News

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now