धारूहेड़ा: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम (CGRF) द्वारा हरियाणा बिजली विनियामक आयोग के दिशा-निर्देशानुसार उपभोक्ताओं की सुनवाई के लिए आगामी 19 फरवरी को धारूहेड़ा विद्युत निगम परिसर में 10 बजे शिकायत निवारण शिविर लगाया जाएगा। शिविर की अध्यक्षता एक्सईन धमेंद्र रूहील करेंगे। Dharuhera News
एसडीओ कृष्ण सैनी ने बताया कि शिविर में जैसे बिलिंग समस्या, वोल्टेज शिकायत, मीटरों से सम्बन्धित शिकायत, बिजली आपूर्ति कटवाने व पुन: जुड़वाने सम्बन्धी, बिजली आपूर्ति में बाधाएं व बंद होना, दक्षता, सुरक्षा, विश्वसनीयता, हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के आदेशों की अनुपालना न करने सम्बन्धी शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। Dharuhera News

















