मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Delhi News: इस बार भी बिना पटाखों के ही मनेगी दिपावली, जानिए क्यों

On: October 15, 2024 7:44 AM
Follow Us:

Delhi News: तेजी से बढ रहे प्रदूषण को लेकर एक बार दिल्ली सरकार ने पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इतना ही नहीं दिल्ली सरकार (Delhi Govt) ने पटाखों पर प्रतिबंध लगाने से जुड़ी अधिसूचना भी जारी की हैं

अधिसूचना के चलते, दिल्ली में पटाखों के बनाने, स्टोरेज, बिक्री और पटाखे चलाने पर 14 अक्टूबर से 1 जनवरी तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है।

बता दें कि दिवाली के मौके पर एयर क्वालिटी खराब न हो, इसे ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया गया है। दिल्ली सरकार (Delhi Govt) ने पटाखों पर वेन करने से जुड़ी अधिसूचना जारी करते हुए अलर्ट भी किया है।

यह भी पढ़ें  Rewari News: नशा एक अभिशाप है इसका मिलकर करें बहिष्कार

 

दिल्ली में इस बार भी बिना पटाखों के ही मनेगी दिपावली, जानिए क्यों
दिल्ली में इस बार भी बिना पटाखों के ही मनेगी दिपावली, जानिए क्यों

मंत्री ने किया नोटिफिकेशन जारी

  • पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इस संबंध में एक Notification  जारी किया है, जिसे उन्होंने Social Media  प्लेटफॉर्म X पर साझा किया है.
  • सर्दियों में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए आज से 1 जनवरी तक पटाखों के उत्पादन ,भंडारण ,बिक्री व उपयोग पर प्रतिबंध लागू
  • प्रतिबंध को लेकर Delhi  सरकार ने जारी किया निर्देश
  • सभी दिल्ली वालों से सहयोग का अनुरोध
  • जानिए क्यों लगाया प्रतिबंध

सर्दी के साथ प्रदूषण बढने लगा है। इसी के चलते कोयले के उपयोग पर रोक लगाते हुए ग्रेप लगा दिया गया है। इसी को लेकर प्रदूषण को लेकर एक बार दिल्ली सरकार सक्रिय हो गई है।

यह भी पढ़ें  Breaking News: EPFO:3 पर टिकी निगाहें, क्या दलालों से राहत मिलेगी या नहीं

दिल्ली सरकार ने आदेश जारी किए है कि नियम का पालन न करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी होगी। जगह जगह पटाखे नहीं चलाने के बोर्ड लगाकर भी जागरूक किय जा रहा हैं Delhi News

बता दें दिवाली पर पटाखे फोड़ने से हवा में धुंध और विषैले तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है। इतना हीं नहीं आंखों में जलन और खुली हवा में सांस लेना दुभर हो जाता है। सरकार ने यह कदम सर्दियों में बढ़ते प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए उठाया है। इसी के चलते इस बार पटाखों पर रोक लगा दी गई है।Delhi News

यह भी पढ़ें  DA Hike 2025: होली से पहले बढेगा महंगाई भत्ता, कर्मचारियों की बल्ले बल्ले

नोटिफिकेशन भेजकर किया अलर्ट

दिल्ली सरकार का उद्देश्य है कि सभी मिलकर इ स्वस्थ और सुरक्षित दिवाली मनाएं। सरकार ने इस संबंध में सभी संबंधित विभागों को नोटिफिकेशन भेजकर अलर्ट किया ताकि प्रदूषण नहीं बढे। नोटिफिकेशन जारी करते हुए अधिकारियों को नियमित रूप से निगरानी करने का आदेश दिया है।Delhi News

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now