मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Delhi News: आनंद विहार फ्लाईओवर चालू, इस रूट के लोगों को जाम से राहत

On: December 26, 2024 1:17 PM
Follow Us:

Delhi News: मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि आनंद विहार रेलवे ओवरब्रिज पहले ट्रैफिक जाम के लिए जाना जाता था। आम आदमी पार्टी की सरकार ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में इस बड़ी समस्या का पक्का समाधान करवा दिया है। इस फ्लाईओवर के निर्माण से पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोगों को जाम से राहत मिल गई है।

 

पेट्रोल-डीजल की होगी बचत: पहले जाम के चलते लोगो काफी दूर तक घूम कर आना पडता था। इसी के चलते लोगो को पेट्रोल-डीजल काफी खपत करनी पडती थी। सीएम दिल्ली ने बताया कि यह आम आदमी पार्टी सरकार का 38वां प्रोजेक्ट है। सबसे अहम बात यह है इस फ्लाईओवर के शुरू होने से यात्रा करने वाले लोगों को काफ समय की बजत होगी।

यह भी पढ़ें  National Highway 48 पर फिर आया भिवाड़ी का दूषित पानी, थमें वाहनों के पहिए?

DELHI OVERBIDGE

सीएम ने किया उद्टान: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आपसी बॉर्डर से आनंद विहार रेलवे ओवरब्रिज तक बने 2.2 किमी लंबे फ्लाईओवर का रिबन काट का उद्घाटन किया। इस फ्लाईओवर के शुरू होने से पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, सूर्य नगर और गाजियाबाद जिले के रामप्रस्थ इलाके के लोगों को जाम से राहत मिलेगी।

 

तीन ट्रैफिक सिग्नल हटाए: फ्लाईओवर नहीं होने से वाहन चालको को यहां तीन ट्रैफिक सिग्नल की वजह से वाहनों को काफी देर तक जगह जगह रुकना पड़ता था, लेकिन अब फ्लाईओवर के शुरू होने से तीनो ट्रेफिक सिंगलो से राहत मिलेगी। ​ जिससे इस रूट का यातायात काफी सुगम हो गया है।

यह भी पढ़ें  पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर धारूहेड़ा में कवि सम्मेलन 25 को

 

पेट्रोल-डीजल की बचत: बता दे कि इस मार्ग पर प्रतिदिन करीब 1.5 लाख वाहन चलते हैं। ओवर​ब्रिज के की जगह से वाहनों चालकों को ज्यादा सफर तय करना पडता था जिससे रोजाना 40,319 लीटर पेट्रोल-डीजल खर्च होता था।

आतिशी ने बताया कि 2014-15 में एक अंतरराष्ट्रीय सर्वे के अनुसार, दिल्ली दुनिया के सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम वाले शहरों में चौथे स्थान पर थी। लेकिन पिछले 10 वर्षों में आप सरकार ने 38 सड़क परियोजनाएं पूरी की हैं, जिनमें फ्लाईओवर, एलिवेटेड रोड और अंडरपास शामिल हैं।

यह भी पढ़ें  NGT ने फिर लगाई फटकार, 11 नवंबर तक रिपोर्ट पेश करने के आदेश

इलेक्ट्रिक बसों में दिल्ली का टाप पर: वैसे तो काफी शहरो में दिल्ली इलेक्ट्रिक बसें शुरू हो गई है। दिल्ली की सीएम आतिशी ने बताया कि दिल्ली इलेक्ट्रिक बसों के संचालन में शीर्ष स्थान पर पहुंच रही है। बिजली के बुनियादी ढांचे में काफी सुधार किया गया है।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now