Cyber crime: साइबर गिरोह आजकल ठगी के नए नए हथकंडे अपना रहे है। शातिर आये दिन किसी न किसी को अपना शिकार बना ही लेते है। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा ने आमजन, विशेषकर युवाओं को सचेत करते हुए IELTS, TOEFL व PTE परीक्षा के नाम पर बढ़ रही साइबर ठगी को लेकर विस्तृत एडवाइजरी जारी की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विदेश में पढ़ाई व नौकरी को लेकर युवाओं में बढ़ती रुचि का फायदा उठाकर साइबर अपराधी फर्जी एजेंट, कॉल सेंटर व नकली वेबसाइटों के माध्यम से ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।Indian railway news: हरियाणा के रेलयात्री ध्यान दें! रेलवे ने इन ट्रेनों का बदला रूट,ये ट्रेने मई तक Cancle
ठग व्हाट्सएप, टेलीग्राम, फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए संपर्क कर “गारंटी पास”, “पेपर पहले से उपलब्ध”, “कम फीस में एडमिशन” या “बिना परीक्षा सर्टिफिकेट” देने का लालच देते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति इनके झांसे में आकर पैसे ट्रांसफर करता है या अपनी निजी जानकारी साझा करता है, ठग उससे संपर्क तोड़ देते हैं या उसके साथ और बड़ी ठगी कर लेते हैं।Cyber crime
उन्होंने बताया कि कई मामलों में फर्जी वेबसाइट बनाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के नाम पर छात्रों से पैसे वसूले जाते हैं। साथ ही कुछ मामलों में संदिग्ध लिंक या एप डाउनलोड करवाकर मोबाइल का एक्सेस हासिल कर बैंकिंग जानकारी भी चोरी की जाती है।
सोशल मीडिया पर दिखने वाले विज्ञापनों पर तुरंत भरोसा न करे: केवल अधिकृत व विश्वसनीय संस्थानों के माध्यम से ही परीक्षा के लिए आवेदन करें। किसी भी अनजान एजेंट/व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर न करें। “गारंटी पास” या “पेपर लीक” जैसे दावों से सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध लिंक/एप को डाउनलोड करने से बचें।
अपनी व्यक्तिगत व बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा कहीं भी रजिस्ट्रेशन करने से पहले सत्यापन अवश्य करें। सोशल मीडिया पर दिखने वाले विज्ञापनों पर तुरंत भरोसा न करें।Haryana news: हरियाणा में अब इतने घंटे से अधिक कर्मचारी नहीं करेंगे काम, सैनी सरकार ने तय किया वर्क लिमिट
इन संकेतों को पहचानकर तुरंत सतर्क हो जाएं
अनजान कॉल या मैसेज के माध्यम से संपर्क, कम समय में रिजल्ट दिलाने का दावा, बहुत कम फीस में विदेश भेजने का झांसा, फर्जी वेबसाइट या लिंक, जल्दी पैसे ट्रांसफर करने का दबाव आदि से सतर्क रहे।Cyber crime
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की ठगी का शिकार हो जाता है, तो वह तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करवाएं। साथ ही नजदीकी थाना या साइबर सेल में भी सूचना दें।Cyber crime
पुलिस अधीक्षक हमेंद्र कुमार मीणा ने आमनज से अपील की है कि आमजन सतर्क रहें और किसी भी प्रकार के लालच या झूठे वादों के झांसे में न आएं। जागरूकता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।Cyber crimeधारूहेड़ा में बढे क्लेक्टर रेट, यहां देखें अपने गांव के रेट

















