LPG Gas Cylinder: अप्रैल के पहले दिन बड़ा झटका लगा है। महीने की शुरुआत में ही कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में बड़ी बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है।
कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी
आज 1 अप्रैल से 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 218 रुपए तक महंगा हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 2078 हो गया है। 7 मार्च को भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी हुई थी। जनवरी से लेकर अप्रैल तक यह पांचवीं बढ़ोतरी है।
- कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर का रेट: 2260 रुपए
- मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट: 2031 रु
- चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट: 2246 रु
क्यों बढे हैं रेट (LPG Gas Cylinder)
कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी का मुख्य कारण मिडल ईस्ट युद्ध है। मिडिल ईस्ट युद्ध के वजह से दुनिया के तमाम देशों में ऊर्जा संकट उत्पन्न हो गया है। होर्मूज स्ट्रेट बंद होने का पूरी दुनिया पर असर दिख रहा है जिसकी वजह से गैस तेल आदि के रेट में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
आम जनता पर भी पड़ेगा असर
इसका सीधा असर आम जनता के ऊपर देखने को मिलेगा। रेस्टोरेंट के खाने अब काफी महंगे हो जाएंगे। कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी हुई है इसका सीधा कनेक्शन होटल रेस्टोरेंट के भोजन से है। इतना महंगा होगा होटल के खाने के रेट में भी उतनी ही बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
Also Read: Haryana Mandi news: हरियाणा के मंडियो में कल से शुरू होगी गेहूं की खरीद, किसानों के लिए नए नियम लागू
छोटे व्यापारियों पर इसका नकारात्मक असर भी देखने को मिलेगा। एक तरफ गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ गई है वहीं दूसरी तरफ उनकी कमाई भी प्रभावित हो रही है।
Also Read:Haryana News: रेवाड़ी की हाईटेक जेल में सुरक्षा चूक बनी कलंक, जानिए क्यों बदनाम है ये जेल
















