मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: CM सैनी ने इस जिले को दी बड़ी सौगात, छात्राओं को मिलेंगे 1 लाख रुपए

On: June 6, 2025 10:15 PM
Follow Us:
haryana

Haryana News:  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने शुक्रवार को नूंह पहुंचकर मेवात डेवलपमेंट बोर्ड की बैठक ली। सीएम सैनी ने कहा कि मेवात डेवलपमेंट बोर्ड की बैठक में सभी 17 एजेंडों पर चर्चा हुई है और मुख्यमंत्री छात्र प्रतिभा सम्मान योजना के तहत एससी समाज की बेटी जो सरकारी स्कूल में पढ़ते और भिवानी बोर्ड से मान्यता है और 90% से ज्यादा नंबर 10वीं और 12वीं कक्षा में लिए हैं, उन्हें 1 लाख 11 हजार रुपए दिए जाएंगे, सीएम ने कहा यह सिर्फ मेवात के लिए है। इसके अलावा और बच्चों को 90% से ज्यादा नंबर मिले हैं उनको 51 हजार रुपए दिए जाएंगे। मेवात के अंदर मॉडल संस्कृति स्कूलों का सुपरविजन मेवात डेवलपमेंट अथॉरिटी को देने का निर्णय लिया है।Haryana News

यह भी पढ़ें  IPS: Anshul Yadav Nimoth ने 47 लाख की नौकरी छोड़ी और अब बने IPS अधिकारी

सीएम सैनी ने कहा कि बजट में भी घोषणा की गई थी कि हर 10 किलोमीटर के अंदर मॉडल संस्कृति स्कूल बनाए जाएंगे। गांव आकेड़ा आयुष विभाग के द्वारा बनाया जा रहा युनानी मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य जो रुका हुआ था, उसे ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उसका नया टेंडर लगाकर उसे जल्दी पूरा किया जाएगा। गांव छपेड़ा में ड्राइविंग प्रशिक्षण अनुसंधान संस्थान खुलना था उसका टाइमलाइन तय कर दी गई है। 1 अक्टूबर तक उसकी सारी प्रक्रिया पूरी कर उसे शुरू कर दिया जाएगा। फिरोजपुर झिरका में मेवात मॉडल कॉलेज की ड्राइंग फाइनल हो चुकी है इसको जल्दी पूरी करके उसका काम चालू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें  Rewari: शेरावाली की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा 16 को

छात्रवृत्ति योजना में 17% आरक्षण होगा- सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि फिरोजपुर झिरका में अरावली के साथ लगते हुए एरिया में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे ताकि बरसात में पानी का रिचार्ज किया जा सके। मुख्यमंत्री मेवात छात्रवृत्ति योजना के तहत एमबीबीएस, पैरामेडिकल, पीएचडी व अन्य वेबसाइट कोर्स में दाखिला लिया है, उन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। जिसमें नूंह जिले के साथ-साथ पलवल जिले के बच्चों को भी लाभ दिया जाएगा। इस छात्रवृत्ति योजना में 17% आरक्षण दिया जाएगा।Haryana News

खेल स्टेडियम बनाया जाएगा- सीएम

वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया जाएगा। जिला नूंह में कौशल नवाचार केंद्र बनाया जाएगा। नूंह में एक ऑडिटोरियम का निर्माण कराया जाएगा यह भी निर्णय आज बैठक में लिया गया है । वही 13 करोड़ 50 लाख की लागत से नूंह में एक खेल स्टेडियम बनाया जाएगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिल से धन्यवाद करता हूं कि हरियाणा के मेवात जिले को आकांक्षी जिले के अंदर लिया है। आज मेवात विकास की तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें  Rewari News: CIA के हत्थे चढे ड्रग सप्लायर, भारी मात्रा में दवा व नशीले इंजेक्शन बरामद

17 एजेंडों पर हुई चर्चा- विधायक

वही विधायक आफताब अहमद ने कहा कि नवंबर 2020 के बाद यह बैठक हुई है। उन्होंने कहा कि इस बात विधानसभा सत्र में एजेंडा लगा था कि मेवात डेवलपमेंट बोर्ड की बैठक पिछले काफी लंबे समय से नहीं हुई है। आज मेवात डेवलपमेंट बोर्ड की बैठक हुई जिसमें 17 एजेंडों पर चर्चा हुई।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now