Haryana News : हरियाणा के फरीदाबाद में NIT 4 स्थित CGST ऑफिस कर्मचारी के घर पर मंगलवार देर शाम CBI की टीम ने रेड की। आरोप है कि कार्यालय के कर्मचारियों ने पिछले दिनों शहर के एक व्यापारी के घर पर छापा मारा और कार्रवाई करने की बजाय लाखों रुपये में सौदा कर लिया।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आकाश रोहिल्ला नामक युवक के एसजीएम नगर स्थित घर पर सर्च वारंट लेकर आई सीबीआई टीम ने देर शाम पुलिस मदद मांगी तो उन्हें टीम मुहैया कराई गई है। CBI टीम यहां तलाशी की कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार एसजीएम नगर निवासी आकाश रोहिल्ला सीजीएसटी ऑफिस में निविदा पर नौकरी करता है। पिछले दिनों विभाग की टीम ने शहर के एक व्यापारी के यहां टैक्स चोरी के आरोप में रेड की थी। लेकिन बाद में आकाश ने व्यापारी से संपर्क किया और मामले में टैक्स चोरी के आरोप में व्यापारी पर केस बनाने की बजाय लाखों रुपये में डील कर ली।
व्यापारी की ओर से आरोपितों के खिलाफ शिकायत CBI में दी गई। CBI टीम की ओर से प्राथमिक जांच की गई। जिसके बाद मंगलवार को सीबीआई के डीएसपी की अगुवाई में 3 इंस्पेक्टरों समेत कुल 12 लोगों की टीम फरीदाबाद पहुंची।
ने पहले एनआईटी 4 स्थित सीजीएसटी ऑफिस में तलाशी लेने के साथ ही यहां के तीन कर्मचारियों से पूछताछ की। इनमें दो सुपरिटेंडेंट स्तर के और एक इंस्पेक्टर स्तर का कर्मचारी बताया गया। टीम ने यहां निविदा पर कार्यरत आकाश रोहिल्ला के कमरे की अलमारी के दस्तावेज भी खंगाले।
जिसके बाद टीम ने पुलिस से संपर्क किया और आकाश के एसजीएम नगर स्थित घर का सर्च वारंट लेकर वहां तलाशी कार्रवाई के लिए पुलिस फोर्स मांगी। एसजीएम नगर थाना से 6 पुलिसकर्मियों की टीम CBI टीम की मदद के लिए भेजी गई।
















