Breaking News: क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान का असर अब गांवों में भी नजर आने लगा है। इसी क्रम में गांव मालपुरा के युवाओं ने नशे के खिलाफ एक नई पहल करते हुए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लिया है।
गांव के युवा सुबह शाम एकत्र होकर योगाभ्यास करते हैं और इसके माध्यम से नशामुक्त जीवन की प्रेरणा दे रहे हैं। इस योग सत्र में दर्जनों युवा हिस्सा ले रहे हैं और इसका मुख्य उद्देश्य शरीर के साथ-साथ मानसिक मजबूती भी हासिल करना है ताकि किसी भी प्रकार के नशे की प्रवृत्ति से दूर रहा जा सके।Breaking News
युवाओं का कहना है कि पुलिस और प्रशासन द्वारा समय-समय पर दिए जा रहे संदेशों से उन्हें जागरूकता मिली है और अब वे खुद भी गांव के अन्य लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।Breaking News

मालपुरा की सरपंच उषा देवी ने पुलिस विभाग के इस सकारात्मक बदलाव की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि इसी प्रकार अन्य गांवों में भी युवा आगे आएं तो जिले को नशे के चंगुल से पूरी तरह मुक्त किया जा सकता है।

















