मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Breaking News: भिवाड़ी फैक्ट्री में ब्लास्ट का वीडियो आया सामने

On: February 16, 2026 7:18 PM
Follow Us:
Breaking News: भिवाड़ी फैक्ट्री में ब्लास्ट का वीडियो आया सामने

Breaking News: राजस्थान के भिवाड़ी स्थित टपूकड़ा औद्योगिक क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग ने बड़ा हादसा जन्म दे दिया। इस अग्निकांड में अब तक आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य श्रमिक झुलसकर घायल हुए हैं। हादसे के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में फैक्ट्री परिसर के भीतर अचानक जोरदार धमाका होता दिखाई दे रहा है।Breaking News

हादसे के साथ ही प्रशासन पर कई सवाल खडे कर दिए है। ​कब से अवैध पटाखे बनाए जा रहे थे कितने यहां पर श्रमिक कार्यरत थे। सबसे अहम बताया हादसे के बाद अभी त​क मृतको के नाम व पते तक नही मिल पाए है।Breaking News

यह भी पढ़ें  Chandigarh News: गजब ऑफर ! हर चीज महज एक रूपए में. कपड़े-जूते और किताबें, यहां से खरीदें?

मची अफरा तफरी: विस्फोट इतना तीव्र था कि बाहर लगे कैमरे तक हिलते नजर आए। कुछ ही पलों में आग ने पूरे यूनिट को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते लपटें विकराल रूप धारण कर गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाके के बाद फैक्ट्री के भीतर अफरा-तफरी मच गई। आसपास की इकाइयों में काम कर रहे मजदूर भी घबराकर बाहर निकल आए।

सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शुरुआती आशंका है कि रासायनिक पदार्थों के संपर्क या गैस रिसाव के कारण विस्फोट हुआ, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही होगी।

यह भी पढ़ें  Job in Haryana: हरियाणा में एचकेआरएन के तहत होगी 24000 नई भर्ती

जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर घटना की जांच के आदेश दिए हैं। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं और घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। प्रशासन ने परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

लगातार औद्योगिक हादसों के बीच यह घटना एक बार फिर सुरक्षा मानकों और निरीक्षण व्यवस्था की गंभीरता पर सवाल खड़े कर रही है। अब जांच एजेंसियों की रिपोर्ट पर सभी की नजरें टिकी हैं, ताकि हादसे की असल वजह सामने आ सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now