Breaking News: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीरवार को सुबह एक स्पेशल ट्रेन से रेवाड़ी जंक्शन पहुंचे। इसी को लेकर दिल्ली से जयपुर जाते समय उनकी ट्रेन कुछ देर के लिए रेवाड़ी स्टेशन पर रुकी। इस दौरान रेल मंत्री कोच से उतरकर ऑब्जरवेशन डिब्बे में बैठे और रेलवे अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने स्टेशन का भी औचक निरीक्षण किया।
विशेष तैयारियां की गई: बता दे रेलवे प्रशासन का जैसे की सुबह सुबह रेल मंत्री के आने का पता चला तो विभाग उनकी तैयारियों में लग गया। रेल मंत्री के दौरे को लेकर रेवाड़ी जंक्शन पर विशेष तैयारियां की गई थीं।Breaking News
उनके आगमन के दौरान स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी भी तरह की असुविधा न हो।Breaking News
बता दे कि रेल मंत्री दिल्ली से जयपुर के बीच रेलवे लाइन का निरीक्षण करते जा रहे हैं। इसके बाद वे जयपुर में उनके कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। जंक्शन पर रेलवे के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और स्टेशन पर भारी सुरक्षा व्यवस्था देखी गई।Breaking News

















