Breaking News: दिल्ली–रेवाड़ी सेक्शन पर पैसेंजर ट्रेनों की कमी, दैनिक यात्रियों की बढ़ी परेशानी

On: March 21, 2026 7:33 PM
Follow Us:
train

 

Breaking News: दिल्ली–रेवाड़ी रेल सेक्शन पर पैसेंजर गाड़ियों की संख्या कम होने से हजारों दैनिक रेल यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दैनिक रेल यात्री संघ, पटौदी रोड के अध्यक्ष योगिन्द्र चौहान ने बताया कि दिल्ली से रेवाड़ी की दूरी लगभग 82 किलोमीटर है, लेकिन इस रूट पर अप व डाउन में केवल 16 पैसेंजर व डीएमयू ट्रेनों का ही संचालन हो रहा है।

उन्होंने कहा कि इन 16 पैसेंजर ट्रेनों में से गाड़ी संख्या 54085/54086 कालिंदी पैसेंजर को घने कोहरे के कारण दिसंबर माह से बंद कर दिया गया है, जो फरवरी तक बंद रहेगी। इससे यात्रियों की समस्या और गंभीर हो गई है।

योगिन्द्र चौहान के अनुसार वर्तमान में चल रही पैसेंजर ट्रेनों में से लगभग 6 गाड़ियों का विस्तार किया जा चुका है। इनमें कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल द्वारा गाड़ी संख्या 54309/54310 का विस्तार हिसार तक तथा गाड़ी संख्या 54085/54086 कालिंदी पैसेंजर का विस्तार सातरोड तक करवाया गया है।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 14727/14728 का विस्तार श्रीगंगानगर तक राजस्थान के सांसद निहालचंद द्वारा कराया गया था। अब गाड़ी संख्या 54309/54310 को और आगे तक विस्तारित करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

योगिन्द्र चौहान ने कहा कि यदि इसी तरह पैसेंजर ट्रेनों का विस्तार होता रहा तो दैनिक यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में और अधिक दिक्कतें आएंगी। विस्तारित की गई अधिकांश गाड़ियां आए दिन देरी से चल रही हैं। उनका कहना है कि ट्रेनों का विस्तार कराने की बजाय संबंधित सांसदों को अपने-अपने क्षेत्रों में नई पैसेंजर ट्रेनों की मांग करनी चाहिए थी, जिससे यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी होती।

दैनिक यात्री राजेन्द्र प्रजापति ने कहा कि कालिंदी पैसेंजर (54085/54086) को दिल्ली से सातरोड के बीच बंद रखा गया है, लेकिन कम से कम इसे दिल्ली से रेवाड़ी के बीच तो चलाया जा सकता था, ताकि यात्रियों की सुविधा बनी रहती।

वहीं सोमबीर मुद्गल ने मांग की कि दिल्ली–रेवाड़ी सेक्शन पर नई मेमू ट्रेनें चलाई जाएं और पुरानी पैसेंजर ट्रेनों को भी यथावत रखा जाए, जिससे यात्रियों को राहत मिल सके।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now