मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Breaking news:कोहरे की भेंट चढ़ी कालिंदी पैसेंजर, गाड़ी लिंक भी बनी बाधा

On: January 29, 2026 5:36 PM
Follow Us:

 

Breaking news:  दिल्ली/रेवाड़ी।दिल्ली–रेवाड़ी रेल सेक्शन पर संचालित कालिंदी पैसेंजर ट्रेन को दिसंबर माह से कोहरे के कारण बंद किए जाने से हजारों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नौकरीपेशा लोग, विद्यार्थी और ग्रामीण क्षेत्रों से आने-जाने वाले यात्री सबसे अधिक प्रभावित हैं।

कालिंदी पैसेंजर गाड़ी संख्या 54085 दिल्ली से प्रातः 07:10 बजे चलकर पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर 08:55 बजे पहुंचती थी, जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 54086 सात रोड से दोपहर 14:20 बजे तथा रेवाड़ी से शाम 18:07 बजे चलकर पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर 18:35 बजे पहुंचती थी। इस ट्रेन के बंद होने से यात्रियों की दैनिक दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई है।

यह भी पढ़ें  Delhi News: दिल्ली सरकार ने प्रदूषण पर कसा शिकंजा, ITO रोड पर शुरू हुई नई मिस्ट तकनीक की ट्रायल

यात्रियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए दैनिक रेल यात्री संघ पटौदी रोड़ के अध्यक्ष योगिन्द्र चौहान ने उत्तर रेलवे के जनरल मैनेजर से मुलाकात कि।

रेलवे के अनुसार उत्तर भारत में कोहरे की स्थिति को देखते हुए फिलहाल इन ट्रेनों का सुरक्षित संचालन संभव नहीं है।

उत्तर रेलवे ने अपने जवाब में यह भी स्पष्ट किया कि कालिंदी पैसेंजर का गाड़ी लिंक अन्य पैसेंजर ट्रेनों दिल्ली- बरेली- दिल्ली (54075/54076) से जुड़ा हुआ है, जो वर्तमान में कोहरे के कारण रद्द चल रही हैं। इसी कारण इस ट्रेन का रैक और लिंक प्रभावित हुआ है, जिससे इसका पुनः संचालन तत्काल संभव नहीं हो पा रहा है।

यह भी पढ़ें  Rewari News: कोसली में निःशुल्क चर्म रोग एवं हड्डी रोग जांच शिविर आयोजित

हालांकि रेलवे ने यह भी आश्वासन दिया है कि जैसे ही मौसम की स्थिति सामान्य होगी और परिस्थितियां अनुकूल बनेंगी, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी लिंक बहाल कर कालिंदी पैसेंजर ट्रेन का संचालन पुनः शुरू किया जाएगा।

योगिन्द्र चौहान ने कहा कि गाड़ी लिंक के कारण ट्रेन बंद रहना क्षेत्र के हजारों यात्रियों के साथ अन्याय है।

जनरल मैनेजर के आश्वासन के बाद उम्मीद है कि मौसम साफ होते ही गाड़ी लिंक बहाल कर कालिंदी पैसेंजर ट्रेन का संचालन जल्द शुरू किया जाएगा, जिससे दिल्ली–रेवाड़ी रेल सेक्शन पर सफर करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now