Breaking News: दीपावली के बाद हरियाणा की हवा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित पाई गई है। सोमवार शाम से लेकर मंगलवार शाम तक राज्य के जींद और धारूहेड़ा शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गंभीर स्तर पर पहुंच गया। विशेषज्ञों के अनुसार, दीपावली की रात भारी पटाखेबाजी के कारण प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा।Breaking News
देश में सबसे प्रदूषित रहे दोनो शहर: बता दे हरियाणा मे इस बार प्रदू्षण खतरनाक पहुंच गया है। हरियाण के जींद व धारूहेडा दोनों शहरों का एक्यूआई क्रमशः 421 और 412 दर्ज किया गया, जो पूरे देश में सबसे अधिक है। स्थिति इतनी खराब रही कि दिल्ली और गाजियाबाद जैसे प्रदूषण प्रभावित शहर भी पीछे रह गए।Breaking News
ठंड: इसके साथ ही हल्की ठंड और 18 डिग्री के आसपास के न्यूनतम तापमान ने वायु प्रवाह को रोक दिया, जिससे धूल और धुएं के कण वातावरण में फंस गए। प्रशासन की ओर से पटाखों पर रोक के बावजूद कई जगहों पर लोग देर रात तक पटाखे जलाते रहे, जिससे हालात और बिगड़ गए।
वायु गुणवत्ता खतरनाक: राज्य के अन्य शहरों में भी वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। बहादुरगढ़, चरखी दादरी, गुरुग्राम, मानसेर, नारनौल, रोहतक और सिरसा में हवा “बहुत खराब” श्रेणी में रही, जहां एक्यूआई 300 से 400 के बीच दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली का एक्यूआई 351, गाजियाबाद का 324 और नोएडा का 320 तक पहुंचा।
विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा के औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ते प्रदूषण और पटाखों के धुएं ने मिलकर राज्य की हवा को देश की सबसे खराब श्रेणी में पहुंचा दिया है।

















