मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Breaking News: गुरमीत राम रहीम को फिर मिली 40 दिन की पैरोल, जानिए इस बार कहां रहेगा

On: January 5, 2026 7:53 PM
Follow Us:

Breaking News; हरियाणा की रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर 40 दिन की पैरोल मिल गई है। बता दे कि 2017 के बाद डेरा प्रमुख 15वीं बार जेल से बाहर आएगा । इससे पहले भी व डेरा सच्चा सौदा के सिरसा मुख्यालय पर पैरोल काट चुका है तथा इस बार भी सिरसा ही रहेंगे सोमवार ( 05 Jan 2026)को पैरोल मिलने के बाद राम रहीम अपनी सफेद गाड़ियों के काफिले के साथ सिरसा डेरे के लिए रवाना हुआ।Breaking News

RAM RAHIM 2

अगस्त 2017 में रेप केस में दोषी ठहराए जाने के बाद यह 15वीं बार है जब गुरमीत राम रहीम जेल से बाहर आएगा। इससे पहले भी वह कई बार पैरोल और फरलो पर जेल से बाहर आ चुका है, जिसको लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर सवाल उठते रहे हैं।

यह भी पढ़ें  Haryana News: DSP चंद्रपाल को अग्रोहा मे वाहन ने कुचला

उम्रकैद की सजा काट रहा है राम रहीम: बता दे किगुरमीत राम रहीम सिंह साध्वियों के साथ दुष्कर्म और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड के मामलों में दोषी है । इसी को लेवर वह आजीवन कारावास की सजाकाट रहा है। इसके अलावा वह अपनी दो शिष्यों के साथ रेप के मामले में 20 साल की सजा भी भुगत रहा है।

 

जानिए कब ओर कैसे मिली पैरोल

20 अक्तूबर 2020: मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल मिली।

12 मई 2021: ब्लड प्रेशर और बेचैनी की शिकायत पर पीजीआई में जांच के लिए लाया गया।
17 मई 2021: मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल दी गई। पुलिस सुरक्षा में उसे गुरुग्राम ले जाया गया।
3 जून 2021: पेट में दर्द की शिकायत पर पीजीआई लाया गया।
8 जून 2021: स्वास्थ्य जांच के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया।
13 जुलाई 2021: जांच के लिए एम्स ले जाया गया। वापसी में दो महिलाओं से कथित मुलाकात की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें  Weather Haryana: रेवाड़ी में आधा घंटे हुई बारिश, छह घ्ंटे रही बिजली गुल, हरियाणा में चार दिन होगी बारिश

फरवरी 2022: 21 दिन की पैरोल मिली।
जून 2022: 30 दिन की पैरोल मिली।
अक्तूबर 2022: 40 दिन की पैरोल मिली।

21 जनवरी 2023: 40 दिन की पैरोल मिली।
20 जुलाई 2023 : 30 दिन की पैरोल मिली।
20 नवंबर 2023 : 21 दिन की पैरोल मिली।

19 जनवरी 2024 : 50 दिन की पैरोल मिली।
13 अगस्त 2024 : 21 दिन की फरलो मिली।

अक्टूबर 2025 में चुनावों से पहली मिली पैरोल
5 जनवरी 2026 में 40 दिन की पैरोल

राम रहीम का दबदबा कैसा है?

गुरमीत राम रहीम सिंह कई बार जेल से चुनावों से पहले बाहर आया है। यूपी के बागपत में वह कभी रहा, कभी सिरसा के डेरा में रहा। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में उसके अनुयायी लाखों की संख्या में हैं। सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल और हिसार में उसकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।  विपक्ष का एक धड़ा कहता रहा है कि राम रहीम को सरकार बचा रही है। सजा मिलने से अब तक 14 बार वह जेल से बाहर आ चुका है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now