Breaking News: फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव स्मृति वाटिका का किया लोकार्पण

On: April 3, 2026 9:29 PM
Follow Us:
फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव स्मृति वाटिका का किया लोकार्पण

Breaking News: हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने वीरवार को जिला के गांव माजरा में फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव की स्मृति में निर्मित ‘स्मृति वाटिका’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने वीर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी शहादत पर पूरे देश और प्रदेश को गर्व है। उन्होंने कहा कि फ्लाइट लैफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया, जो आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।Dharuhera crime: बाबा बिशनदास मेले से दिनदहाडे दो मोटरसाइकिल चोरी

आरती सिंह राव ने लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव को किया नमन: स्वास्थ्य मंत्री ने शहीद के परिजनों पिता सुशील यादव, माता सुशीला और बहन दिव्या से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और आश्वस्त किया कि सरकार सदैव उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान करना और उनके परिवारों की देखभाल करना सरकार की प्राथमिकता है। मंत्री आरती सिंह राव ने युवाओं से आह्वान किया कि वे फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित रहें। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और विकास में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।flight lieutenant sidharth yadav vatika lunch program health minister arti singh rao 1

डा. कृष्ण कुमार ने भी वीर जवान की शहादत को बताया गौरवशाली: कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने गांव माजरा में प्रस्तावित एम्स संस्थान के किसी विभाग का नाम फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के नाम पर रखने की मांग रखी। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि इस मांग को सरकार के समक्ष रखा जाएगा और इसे पूरा करने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।Breaking News

कार्यक्रम में बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार ने भी शहीद को श्रद्धांजलि दी और उनकी शहादत को गौरवशाली बताते हुए कहा कि ऐसे वीर सपूतों के कारण ही देश सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि समाज को शहीदों के बलिदान को सदैव स्मरण रखना चाहिए। उन्होंने युवाओं को भी उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन मनोज यादव, पार्षद जयसिंह, डॉ. अरविंद, इंजीनियर सचिन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।Haryana News: फिर लौटेंगे सरकारी स्कूलों के दिन : डॉ बीर सिंह

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now