मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Breaking News: CM नायब सैनी को मिला बिहार से फिर बुलावा, नई सरकार के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल

On: November 18, 2025 10:03 AM
Follow Us:

Breaking News: हरियाणा सीएम नायब सैनी करीब एक माह तक बिहार चुनाव प्रचार में सकिय रहे है। उनके प्रयास से बिहार में 8 विधानसभा सीटों पर जमकर प्रभार किया था। बिहार विधानसभा चुनाव में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सक्रिय भूमिका एक बार फिर चर्चा में है। करीब एक माह की चुनावी व्यस्तता में सीएम सैनी ने हरियाणा और बिहार दोनों जगहों पर अपनी जिम्मेदारी निभाई। अब उन्हें बिहार से दोबारा बुलावा मिला है, जहां 20 नवंबर को बनने जा रही नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में वे विशेष रूप से शामिल होंगे।Breaking News

यह भी पढ़ें  Dharuhera: पेमेंट कमेटी की बैठक आज, जानिए किस के सिर पर बंधेगा सेहरा

 

चुनाव प्रचार के दौरान सीएम ने प्रदेश की योजनाओं, प्रवासी हितों और सरकारी कार्यों को सीधे लोगों तक पहुंचाया। बिहार चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 8 विधानसभा सीटों पर पार्टी की ओर से प्रचार किया था और सभी सीटों पर गठबंधन के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। प्रचार के दौरान हुए जनसंवाद में सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार न केवल प्रवासियों के हितों में लगातार काम कर रही है, बल्कि उनके पर्व-त्योहारों को भी सरकारी स्तर पर मनाया जा रहा है।Breaking News

मै भी बिहारी हूं: सीएम ने अपने भाषण में कई बार कहा था कि मै भी बिहारी हूं। छठ पूजा का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा था कि अब उन्हें भी लगने लगा है कि वे भी बिहारी हैं। यह बात बिहार की जनता को काफी पसंद आई, लेकिन हरियाणा में विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाने का प्रयास किया, जो अंततः विफल रहा। सीएम सैनी के प्रचार वाले क्षेत्रों में भाजपा को अच्छी सफलता मिली।Breaking News

यह भी पढ़ें  Breaking News: हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डा० रविन्द्र बलियाला रेवाड़ी में

इनको मिली जीत: बिहार चुनाव में गया के वजीरगंज से भाजपा के बीरेंद्र सिंह ने कांग्रेस के अवधेश कुमार सिंह को हराया, जहां 4 नवंबर को सैनी ने जनसभा की थी। इसके अलावा 29 अक्टूबर को भोजपुर की तरारी सीट पर उनकी रैली के बाद भाजपा के विशाल प्रशांत विजयी रहे। पूर्वी चंपारण की रामनगर सीट पर भाजपा के नंदकिशोर राम ने राजद प्रत्याशी को हराया, जहां 9 नवंबर को सैनी ने प्रचार किया था। औरंगाबाद की गोवा सीट पर डॉ. रणविजय कुमार ने राजद उम्मीदवार अमरेंद्र कुमार को मात दी। इन सभी सीटों पर गठबंधन की जीत ने सैनी की चुनावी रणनीति और प्रभाव को मजबूत किया है।Breaking News

यह भी पढ़ें  कैब Loot गिरोह का सरगना चढा हत्थे,​ रिमांड में खुलेगे कई राज ?

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now