मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Mausam Update: मानसून 2025 को लेकर बड़ी अपडेट! इस दिन देगा भारत में दस्तक

On: May 17, 2025 4:05 PM
Follow Us:
_HARYANA

Mausam Update: #Monsoon2025: मॉनसून 2025 फिर से आगे बढ़ा, श्रीलंका और मालदीप के आंतरिक इलाको तक पहुंचा:
भारत में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 2025 ने अपने विस्तार की रफ्तार तेज कर दी है। आज मॉनसून ने दक्षिणी अरब सागर, कोमोरिन क्षेत्र, मालदीव, श्रीलंका के तटीय और दक्षिणी इलाकों, दक्षिणी व पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के अधिकांश हिस्सों में दस्तक दे दी है।

इससे पहले 13 मई को मॉनसून ने दक्षिण अंडमान सागर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों और दक्षिण बंगाल की खाड़ी में प्रवेश किया था।

यह भी पढ़ें  चाबी मिस्त्री हत्याकांड: हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को मांग को लेकर Home Minister Anil Vij के बाद अब मनजिंदर से मिले परिजन

मानसून की वर्तमान स्थिति:
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून की उत्तरी सीमा (Northern Limit of Monsoon – NLM) फिलहाल इन निर्देशांकों से गुजर रही है:
5°N/65°E → 6°N/70°E → 6.5°N/75°E → 7°N/80°E → 9°N/85°E → 12°N/90°E → 15°N/93°E → 19°N/97°E

आने वाले दिनों में मॉनसून की प्रगति:
अनुकूल परिस्थितियों के कारण अनुमान है कि अगले 3 से 4 दिनों के भीतर मॉनसून और भी इलाकों में आगे बढ़ेगा।
इसके तहत दक्षिण और मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी, दक्षिणी अरब सागर के शेष हिस्से, मालदीव और श्रीलंका के आंतरिक भाग में मॉनसून की पहुंच तय समय से पहले हो जाएगी।

यह भी पढ़ें  CM Flying की रेवाडी तहसील में छापामारी: 26 में से 13 कर्मचारी मिले गायब

मॉनसून 2025 की गति अब औसतन सामान्य बनी हुई है और इसका प्रभाव धीरे-धीरे दक्षिण एशिया के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिलेगा। कृषि और जल संसाधन से जुड़े क्षेत्रों के लिए यह खबर राहत भरी है।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now