Pension Update: पेंशन धारकों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने नियमों में किया बड़ा बदलाव

On: March 21, 2026 11:34 PM
Follow Us:
Big news for pension holders! Government made big changes in the rules

Pension Update:  पेंशन धारकों के लिए अहम खबर सामने आई है, दरअसल केंद्र सरकार ने पेंशन नियमों में बड़ा बदलाव किया है। मिली जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार ने केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) में अहम संशोधन करते हुए सरकारी कर्मचारियों की पेंशन व्यवस्था में बदलाव किया है।

नए नियमों के तहत अगर किसी कर्मचारी को सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) से बर्खास्त या सेवा से हटाया जाता है तो उसे न तो रिटायरमेंट का लाभ मिलेगा और न ही पेंशन का लाभ मिलेगा। चाहे उसने कितने भी लंबे समय तक सेवा की हो। वहीं ऐसे मामलों में संबंधित प्रशासनिक मंत्रालय बर्खास्तगी के फैसले की समीक्षा करेगा। मंत्रालय यह आकलन करेगा कि बर्खास्तगी निष्पक्ष थी या नहीं और क्या इस आधार पर सेवानिवृत्ति लाभ जब्त किए जाने चाहिए। पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए यह प्रक्रिया लागू की गई है।Pension Update

आपको बता दें कि पहले जब किसी सरकारी कर्मचारी को बर्खास्त या सेवा से हटाया जाता था तो उसे पूरा रिटायरमेंट लाभ मिलता था। कर्मचारी की पेंशन, ग्रेच्युटी पर कोई असर नहीं पड़ता था। चाहे कर्मचारी को बर्खास्त करने का कारण कुछ भी हो। लेकिन अब ऐसा नहीं है। नए नियमों के अनुसार अगर किसी कर्मचारी को बर्खास्त या हटाया जाता है तो उसे रिटायरमेंट के सभी अधिकार नहीं मिलेंगे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now